लाइव टीवी

Peepal Ke Ped Ki Puja: सावन शनिवार को देव वृक्ष की पूजा से होगी धन-वैभव की प्राप्ति, करें ये 7 अद्भुत उपाय

Updated Aug 14, 2021 | 06:02 IST

Peepal Ke Ped Ki Puja: हिंदू पंचांग के पवित्र महीनों में से एक सावन का महीना शिव भक्ति के लिए उत्तम माना जाता है। सावन मास के शनिवार तिथि पर भक्तों को पीपल के पेड़ की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

Loading ...
सावन शनिवार पर देव वृक्ष की पूजा से होगी धन वैभव की प्राप्ति (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • सावन मास भगवान शिव के उपासकों के लिए अत्यंत कल्याणकारी माना गया है।
  • सावन शनिवार पर देव वृक्ष की पूजा से धन, वैभव, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • मनचाही इच्छा पूरी करने के लिए श्रावण शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे मीठा जल चढ़ाएं।

Peepal Ke Ped Ki Puja: सावन मास शिव उपासकों के लिए अत्यंत लाभदायक माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार, यह महीना ध्यान और भक्ति के लिए बेहद अनुकूल माना गया है। भगवान शिव की भक्ति से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, सावन मास में देव वृक्ष की पूजा करने का विधान है। देव वृक्ष यानि पीपल के पेड़ की पूजा करने से धन प्राप्ति होती है तथा समस्त कष्टों का निवारण होता है। सावन शनिवार पर पीपल के पेड़ की पूजा के साथ कई उपाय किए जाते हैं। इन उपायों को करने से भक्तों के जीवन से सभी परेशानी दूर हो जाती है। 


यहां जानें, सावन शनिवार के दिन कौन से उपाय करने चाहिए। 


1. हनुमान चालीसा का करें पाठ 

सावन शनिवार पर पीपल के पेड़ की पूजा करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे भक्तों की समस्त परेशानियां दूर होती हैं। 


2. मीठा जल चढ़ाएं

इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे मीठा जल अर्पित कीजिए फिर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद पीपल के पेड़ की परिक्रमा 7 बार करें। यह उपाय करने से इच्छाएं पूरी होती हैं। 


3. पंच मेवा करें अर्पित 

सावन शनिवार के दिन देव वृक्ष के नीचे पंच मेवा अर्पित करें। जो जातक पितृ दोष दूर करना चाहते हैं उन्हें यह उपाय अवश्य करना चाहिए। 


4. सरसों के तेल का दीपक जलाएं

पूरे सावन शनिवार सरसों के तेल का दो दीपक जलाएं। ऐसा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। 


5. पीपल के पत्ते को उबालकर पिएं 

दमा जैसी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए पीपल के पत्ते को दूध में डाल कर उबालें। जब यह ठंडा हो जाए तो उसे पिएं।


6. पीपल के पत्तियों का लेप लगाएं 

शरीर के घावों को ठीक करने के लिए पीपल के पत्तियों का लेप लगाएं। 


7. पीपल की पत्तियां चबाएं 

पीपल की पत्तियां चबाने से बढ़ती उम्र की समस्याएं दूर होती हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल