लाइव टीवी

Chanakya Niti: चाणक्य ने बताया है अच्छे-बुरे इंसान की पहचान का फॉर्मूला! इन गुणोंं से होती है परख

Updated Dec 03, 2021 | 06:31 IST

आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में अच्छे या बुरे व्यक्ति की संगति का बहुत महत्व है। यहां जानिए आचार्य कौटिल्य ने इन लोगों की पहचान के लिए क्या गुण बताए हैं।

Loading ...
चाणक्य नीति: अच्छे और बुरे व्यक्ति की पहचान
मुख्य बातें
  • कुछ गुण कराते हैं अच्छे और बुरे लोगों की पहचान
  • चाणक्य नीति में कौटिल्य ने भी किया है इशारा
  • जानिए चाणक्य नीति अनुसार कैसे हो सकती है अच्छे और बुरे इंसान की पहचान

Chanakya Niti to distinguish good and bad: जीवन में धोखा और मुसीबत से बचाव के लिए लोगों की परख करने की कला आना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है और अगर अच्‍छे या बुरे इंसान की पहचान किसी व्यक्ति को ना हो तो वह जिंदगी में  कई तरह के बड़े धोखे या नुकसान और कई तरह की मुश्किलों का सामना करता है। अर्थशास्त्र और कूटनीति के ज्ञाता आचार्य चाणक्‍य ने इस संबंध में भी मदद के लिए बहुत जरूरी बातें बताईं हैं।

चाणक्‍य नीति शास्‍त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के अंदर कुछ बातों को अपना लिया जाए तो उसे अच्‍छे और बुरे इंसान की परख हो सकती है और इसमें कोई परेशान नहीं आएगी। वह आसानी से लोगों की पहचान कर सकता है।साथ ही बुरे लोगों के कारण होने वाले नुकसान से खुद को बचा भी सकता है। साथ ही अच्‍छे लोगों के साथ अपना जीवन सुखी और सफल कर सकता है।

अच्‍छे या बुरे इंसान की पहचान:

किसी व्यक्ति पहचानने के लिए उसकी अंदर कुछ आदतों या स्‍वभाव की परख करना चाहिए। इनके आधार पर ही यह बात पता चलती है कि वह व्‍यक्ति आपका साथ देगा या धोखा दे सकता है।

चरित्र: किसी व्‍यक्ति की संगति से पहले उसका चरित्र जरूर देख लेना चाहिए और अगर व्‍यक्ति का चरित्र ठीक नहीं तो उसके कारण आपको छवि का नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे व्‍यक्ति से दूर बने रहना ही बेहतर होता है।

मानवता का भाव: ऐसा व्‍यक्ति जिसमें इंसानियत यानी मानवता की भावना होती है और वह दूसरों के दुख में दुखी होता हो वो कभी भी दूसरों का बुरा नहीं सोचता। लिहाजा किसी को परखते समय देखिए कि उसमें इंसानियत का भाव है या नहीं।

व्‍यक्ति के अपने कर्म: अगर किसी इंसान या व्‍यक्ति के कर्म अच्‍छे हैं तो उसकी सोच भी अच्‍छी होती है। वह सच्‍चाई और ईमानदारी से पैसा कमाता है तो दूसरों की मदद भी कई बार करता है, ऐसे व्‍यक्ति की संगति करना अच्‍छा होता है। वहीं अधर्मी, गलत तरीके से पैसा कमाने वाला व्‍यक्ति आपको कभी भी हानि पहुंचा सकता है।

आदतें: झूठे, आलसी और नशा करने वाले लोग अपने परिवार और को गंभीरता से नहीं लेते। ऐसे लोगों पर भरोसा करना या उनकी संगति करना आपको मुसीबत में डालता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल