लाइव टीवी

Panchang Today, 04 दिसंबर 2021 का पंचांग: मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या, जानिए शनिवार के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Updated Dec 03, 2021 | 17:50 IST

04th December 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए शनिवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 04 दिसंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
04 दिसंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र के पाठ से मिलेगा अनंत पुण्य।
  • शनि अमावस्या को हनुमान जी की उपासना के साथ करें शनि जी की पूजा।
  • जानिए दिन की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

04 December 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। आज विशाखा नक्षत्र है। आज उपच्छाया सूर्य ग्रहण भी है। भारत में दृश्य न होने के कारण यहां ग्रहण नहीं माना जाएगा। कोई सूतक नहीं है।  शनि अमवस्या को हनुमान जी की उपासना के साथ शनि जी की पूजा भी करें। व्रत के दिन अन्न दान व गाय की पूजा व उसको रोटी, गुड़, पालक इत्यादि भोजन देकर पुण्य प्राप्त करें। शनिवार को तिल के दान का भी बहुत महत्व है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 04 दिसंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 04 दिसंबर 2021
दिवस शनिवार
माह मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या
सूर्योदय 06:58 am
सूर्यास्त 05:24 pm
नक्षत्र अनुराधा
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि वृश्चिक
करण नागव
योग सुकर्मा
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक। इस समय किसी शुभ कार्य से परहेज करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल