लाइव टीवी

Chanakya Niti : अगर अपना ली ये 3 चीजें, तो कभी नहीं टूटेगा पति-पत्नी का रिश्ता

Updated Apr 03, 2022 | 12:56 IST

Chanakya Niti in Hindi : आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई सीख देती हैं। जीवन तब और भी आसान बन जाता है, जब दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहता है।

Loading ...
Chanakya Niti In Hindi
मुख्य बातें
  • चाणक्य की नीतियां देती हैं जीवन के कई गूढ़ ज्ञान
  • ये तीन नीतियां आपके दाम्पत्य जीवन को बनाएंगी खुशहाल
  • रिश्‍ते में प्रेम, समपर्ण और सम्‍मान का होना जरूरी

Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई ऐसी बातें कही हैं जिन्हें समझकर और उन्‍हें अपने जीवन में अपनाकर आप अपने आप को खुशहाल और बेहतर बना सकते हैं। चाणक्य की इन नीतियों को अपनाकर ही चंद्रगुप्त मौर्य सम्राट बन गए थे। तो फिर आप और हम ऐसा क्‍यों नहीं कर सकते। आज हम आपको चाणक्य की ऐसी तीन नीति बताएंगे जिसे अपनाकर आप अपना दाम्पत्य जीवन बेहतर बना सकते हैं। अगर आप इन नीतियों का ध्‍यान रखेंगे तो आपका रिश्‍ता मजबूत बना रहेगा। और आपके दांपत्य जीवन में बढ़ रही मुश्किलें कम हो जाएंगी।   

प्रेम

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है कि प्रेम हर रिश्ते की अहम कड़ी है। अगर रिश्‍ते में प्रेम की कमी होगी तो रिश्ता की डोर भी कमजोर होने लगती है। इसलिए ध्‍यान रखना चाहिए कि, रिश्ते में प्रेम की कमी न होने पाए। कहा जाता है कि, महिलाएं प्रेम की भूखी होती हैं, अगर आप अपनी पत्‍नी के साथ प्‍यार से बात करेंगे तो वह आपके जीवन को खुशहाल बनाए रखेगी।  

पढ़ें- नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

समर्पण

आचार्य चाणक्य की दूसरी नीति के अनुसार, किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए उसमें समर्पण होना बहुत जरूरी है, रिश्ते में समर्पण नहीं होगा तो मजबूती भी नहीं होगी। इसलिए आपसी रिश्ते में समर्पण की भावना बनाए रखें। समर्पण का मतलब यह है कि, आप पत्‍नी के प्रति ईमानदार रहें, छोटी से छोटी बात भी अपनी पत्‍नी से न छुपाए। उनकी सभी जरूरतों का ध्‍यान रखें।  

आदर और सम्मान करें

चाणक्य के तीसरी नीति के अनुसार दाम्पत्य जीवन में आदर और सम्मान की कमी नहीं होनी चाहिए। स्त्री हो या पुरुष, रिश्‍ते में दोनों सम्मान के हकदार हैं। आप एक दूसरे का सम्‍मान करें। दूसरों के सामने अनादर न करें। अगर आपको दूसरे की कोई बात बुरी भी लगी तो उस बात को लेकर नीचा दिखाने की कोशिश न करें। ध्‍यान रखें कि आप जितना दूसरे का सम्‍मान करेंगे, उतना सम्‍मान पाएंगे।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल