लाइव टीवी

Chhath puja songs : नहाय-खाय के साथ छठ का महापर्व शुरू, सुनें छठ के ये लोकप्रिय गीत, मन हो जाएगा भक्तिमय

Updated Nov 10, 2018 | 13:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Chhath pooja geet : नहाय-खाय के साथ छठ पूजा का महापर्व शुरू हो चुका है। इस दौरान छठ के लोकप्रिय गीतों को सुनना बेहद शुभकारी माना जाता है। यहां देखें लोकप्रिय छठ गीत कौन से हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
छठ पूजा 2018 पॉपुलर गीत

Chhath puja songs : उत्तर भारत में मनाया जाने वाला लोक आस्था के महापर्व छठ रविवार से शुरू हो चुका है। नहाय-खाय के साथ चार दिनों के इस पर्व की शुरुआत विधि-विधान से साथ हो चुकी है। इस दौरान छठ गीतों के सुनने की भी लोकप्रिय परंपरा है। बिहार के पटना समेत अन्य सभी छोटे-बड़े शहरों गांवों इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार में छठ के लोक गीतों का भी बड़ा महत्व है। छठ पूजा शुरू होने से लेकर अंतिम दिन तक इसके गीत से घर-बाहर का माहौल पूर्ण रुप से भक्तिमय हो जाता है। 

छठ पर्व की गीतों की लोकप्रियता ना सिर्फ भारत में है बल्कि विदेशों में भी है। पूजा के समय छठव्रतियां अन्य महिलाओं के साथ मिलकर समूह में गीत गाते हुए पूजा विधि को संपन्न करती है। इन गीतों में सूर्य देवता, छठ मईया का जिक्र होता है जिसमें गीतों के माध्यम से भक्तों के कल्याण की कामना की जाती है। ज्यादातर ये गीत भोजपुरी, मैथिली, मगही भाषाओं में होते हैं जो बिहार-झारखंड की बोली है।

यह भी पढ़ें : Chhath Puja 2018 : आपके शहर में नहीं है नदी तालाब तो घर पर इस विधि करें छठ पूजा, पूरी होगी मुराद

यहां देखें कौन से छठ गीत हैं लोकप्रिय 

बिहार की स्वर कोकिला कही जाने वाली शारदा सिन्हा के गाए हुए छठ गीत बेहद लोकप्रिय हैं। हर घर में पूजा के दौरान इनके गीत बजाए जाते हैं। यहां देखें ऐसे ही कुछ लोकप्रिय छठ गीत-

शारदा सिन्हा छठ पूजा गीत- (पहिल पहिले छठी मईया...)

अनुराधा पौडवाल- (उग हो सुरूज देव...)

कांच ही बांस के बहंगिया...

मारबो रे सुगवा धनुष से...

पटना के घाट पर उगेलन...

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल