लाइव टीवी

Dahi Handi 2022 Date, Puja Muhurat: इस वर्ष कब मनाया जाएगा दही हांडी का उत्सव, जानें क्या है इस पर्व का महत्व

Updated Aug 19, 2022 | 11:15 IST

Dahi Handi 2022 Date Kab Hai, Time, Puja Muhurat (दही हांडी कब है 2022): दही हांडी का पर्व हर साल जन्माष्टमी के एक दिन बाद मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है, कि भगवान श्री कृष्ण भी दूसरों के घरों में हांडी तोड़कर ही माखन खाया करते थे। जानें दही हांडी 2022 की डेट।

Loading ...
when is Dahi Handi in 2022

Dahi Handi 2022 Date, Puja Muhurat in India: हिंदू पंचांग के अनुसार, जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। शास्त्र के अनुसार, इसी दिन भगवान श्री कृष्ण माता देवकी के गर्भ से जन्म लिए थे। इस बार जन्माष्टमी 18 और 19 अगस्त दोनों दिन ही मनाई जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी जन्माष्टमी के अगले दिन दही हांडी का महोत्सव धूमधाम के साथ भारत में मनाया जाएगा। आपको बता दे, दही हंडी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का एक अहम हिस्सा माना जाता है। महाराष्ट्र में यह पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है, कि भगवान श्री कृष्ण बचपन में बहुत ही नटखट थे और वह अक्सर दूसरों के घरों में मटकिया तोड़कर ही माखन खाया करते थे। तो चलिए जानते हैं दही हंडी महोत्सव कब है और यह क्यों मनाया जाता है।

Janmashtami 2022 Puja Vidhi, Muhurat, Mantra

Dahi Handi 2022 Kab Hai

इस बार जन्माष्टमी को लेकर काफी असमंजस है। लोग 18 और 19 अगस्त 2022 दोनों दिन ही जन्माष्टमी पर्व मना रहे हैं। इसलिए दही हांडी का महोत्सव 20 अगस्त 2022 दिन शनिवार को मनाया जाएगा।

Janmashtami 2022 Puja Muhurat, Vidhi, Mantra

क्यों मनाया जाता दही हांडी महोत्सव

वेद पुराण के अनुसार भगवान श्री कृष्ण बचपन में बहुत ही नटखट थे। वह अक्सर दूसरे के घरों में माखन चुराकर खाया करते थे। उनके इस आदत से उनके गांव की महिलाएं अक्सर परेशान रहती थी। वह अपने घर में माखन की मटकी को ऊंची जगह पर टांग देती थी। लेकिन भगवान श्री कृष्ण फिर भी अपनी सखाओं के साथ चोरी से उनकी मटकिया तोड़कर माखन खा जाया करते थे। जन्माष्टमी के अगले दिन उनकी इसी बाल लीला को याद करके दही हांडी का महोत्सव हर साल धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल