लाइव टीवी

December 2021 Vrat-Festival List : दिसंबर 2021 का हिंदू कैलेंडर, कब है सूर्य ग्रहण, एकादशी और प्रदोष व्रत

Updated Nov 30, 2021 | 18:57 IST

December Vrat Tyohar & Festival List 2021, December Month 2021 Calendar: (surya grahan 2021, pradosh vrat, mokshada ekadashi 2021, safala ekadashi 2021 Date, Christmas 2021) : देखें द‍िसंबर 2021 के व्रत त्‍योहार की ल‍िस्‍ट।

Loading ...
दिसंबर 2021 त्योहारों की सूची
मुख्य बातें
  • अंग्रेजी माह का बारहवां महीना दिसंबर और हिंदू कैलेंडर का नौवां महीना मार्गशीर्ष होता है।
  • सनातन धर्म में इस महीने सर्वाधिक पवित्र माना जाता है।
  • पौराणिक कथाओं के अनुसार यह महीना भगवान श्री कृष्ण को है समर्पित।

December Vrat Tyohar & Festival List 2021, December Month 2021 Calendar : हिंदू पंचांग के अनुसार अंग्रेजी माह का बारहवां महीना दिसंबर और हिंदू कैलेंडर का नौवां महीना अगहन होता है, इसे मार्गशीर्ष माह भी कहते हैं। व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से यह महीना बेहद खास रहने वाला है। वहीं साल का आख‍िरी सूर्य ग्रहण भी इसी मास में लगेगा। 

सनातन धर्म में इस महीने को सर्वाधिक पवित्र माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार यह महीना भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। गीता में वर्णित एक कथा के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने मार्गशीर्ष महीने को अपना स्वरूप बताया है। इस महीने स्नान दान का विशेष महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं दिसंबर माह में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों के बारे में।

December 2021 Hindu Calender, दिसंबर 2021 के व्रत त्‍योहार 

  • 2 दिसंबर 2021, बृहस्पतिवार – प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
  • 4 दिसंबर 2021, शनिवार – अमावस्या
  • 7 दिसंबर 2021, मंगलवार – वैनायकी गणेश चतुर्थी
  • 12 दिसंबर 2021, रविवार – महानन्दा नवमी
  • 14 दिसंबर 2021, मंगलवार – मोक्षदा एकादशी
  • 16 दिसंबर 2021, बृहस्पतिवार – प्रदोष व्रत
  • 18 दिसंबर 2021, शनिवार – मार्गशीर्ष पूर्णिमा
  • 22 दिसंबर 2021, बुधवार – संकष्टी चतुर्थी
  • 25 दिसंबर 2021, शनिवार – क्रिसमस
  • 26 दिसंबर 2021, रविवार – भानुसप्तमी, कालाष्टमी
  • 30 दिसंबर 2021, बृहस्पतिवार – सफला एकादशी
  • 31 दिसंबर 2021, शुक्रवार – प्रदोष व्रत


दिसंबर महीने की शुरुआत प्रदोष व्रत यानि मासिक शिवरात्रि से हो रही है। इस महीने पूर्णिमा, अमावस्या, प्रदोष व्रत, मोक्षदा एकादशी और संकष्टी चतुर्थी जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। शास्त्रों में वर्णित कथा के अनुसार यह महीना भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल