लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 01 दिसंबर 2021: बहुत ही मंगलकारी होगा 01 अंक का प्रभाव, जानिए अपना शुभ अंक और अंकफल

Updated Nov 30, 2021 | 16:11 IST

Ank rashifal, Today Numerology 01 December 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है आज का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपने अंक राशिफल और शुभ अंक।

Loading ...
01 दिसंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • आज 01:12:2021 का भाग्यांक 09 रहेगा।
  • अंक01 का प्रभाव बहुत ही मंगलमय रहेगा।
  • अंक आध्यात्मिक रूप से बहुत ही शुभ होता है।

आज का अंकफल, 01 दिसंबर 2021: आज 01दिसम्बर 2021 है। अंक 01 सूर्य आत्मा व धर्म तथा  आत्म ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक आध्यात्मिक रूप से बहुत ही शुभ होता है।यह सफलता का अंक है। इस अंक 01 का प्रभाव बहुत ही मंगलमय रहेगा।

आज 01:12:2021 का भाग्यांक 09 रहेगा।अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है।  सूर्य गुरु व चन्द्रमा का परम मित्र है।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 01 के मित्र अंक 03,02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today:  जन्मांक01
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय: सूर्य  का प्रभाव शुभ है।जॉब में नामांक 02 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी।सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य: नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।गेंहू का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय: जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक03
शुभ अंक:02
जॉब व व्यवसाय:गुरु अंक व भाग्य स्वामी मंगल है। गुरु व सूर्य जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। नामांक 01 व 09 के व्यक्ति के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य:श्वांश  विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:  भाग्यांक 09 बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक05
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में अंक 01 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में सूर्य की सहायता से प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।तिल व चावल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक06
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:आज व्यवसाय में  आज के अंक स्वामी सूर्य का सपोर्ट है। जॉब में नामांक 01 व 03 के उच्चाधिकारियों
का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य:बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक07
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में अपने प्रोग्रेस से आप खुश रहेंगे। जॉब में केतु व भाग्यस्वामी मंगल का प्रभाव संघर्ष का है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:जन्मांक08
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय: आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्य स्वामी मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। सूर्य व मंगल बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:02
जॉब व व्यवसाय:  व्यवसाय में गुरु, सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।स्वास्थ्य: हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।मंगल के द्रव्य गुड़ या लाल वस्त्र का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल