लाइव टीवी

Diwali 2021 Calendar: द‍िवाली 2021 के पांच द‍िन कौन से हैं, देखें धनतेरस से भाईदूज तक की डेट्स और मुहूर्त का कैलेंडर

Updated Oct 19, 2021 | 20:49 IST

Diwali 2021 Date in India, Deepawali, Dhanteras, Narak Chaturdashi, Govardhan Puja, Bhai Dooj Date: द‍िवाली का पर्व 5 द‍िन तक चलता है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक की डेट्स और मुहूर्त आप यहां जान सकते हैं।

Loading ...
what are the 5 days of diwali 2021
मुख्य बातें
  • दीपावली का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।
  • इस बार दीपावाली का पावन पर्व 4 नवंबर 2021, बृहस्पतिवार को है।
  • यहां जानिए दीपावली (deepavali date calendar) के पहले और बाद में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की सूची

Diwali 2021 Date Calendar: हिंदी पंचांग के अनुसार दीपावली का पावन पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। हिंदुओं के सबसे बड़े पर्व दीपावली को पर्वों की माला भी कहा जाता है। पांच दिनों तक चलने वाला यह पर्व केवल दीपावली और गोवर्धन पूजा तक सीमित नहीं रहता बल्कि महापर्व छठ पूजा तक चलता है। दीपावाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और धन धान्य की कमी नहीं होती। इस बार दीपावाली का पावन पर्व 4 नवंबर 2021, बृहस्पतिवार को है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं दीपावली के पहले व बाद में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की तिथि और शुभ मुहूर्त।

Diwali 2021 Date in India, 2021 में कब है दीपावली

हिंदी पंचांग के अनुसार दीपावली का पावन पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है, जिसे दीपावली पूजन और लक्ष्मी गणेश पूजन के नाम से जाना जाता है। इस बार दीपावली का पावन पर्व 4 नवंबर 2021, बृहस्पतिवार को है। अमावस्या तिथि 4 नवंबर 2021, बृहस्पतिवार को 06 बजकर 03 मिनट से शुरु होकर 05 नवंबर 2021, शुक्रवार को 02 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। आइए जानते हैं दीपावली के पूरे पांच दिन का कैलेंडर।

Day 1 — Dhanteras: November 2, 2021 (Tuesday) Dwadashi, दीपावली 2021 का पहला दिन : धनतेरस 

दीपावली की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार धनतेरस का पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह 2 नवंबर 2021, मंगलवार को है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान धनवंत्री की पूजा करने से घर में कभी धन धान्य की कमी नहीं होती। इस दिन पूजा का समय शाम 6:37 मिनट से रात 8 बजकर 34 मिनट तक है।

Day 2 — Choti Diwali: November 3, 2021 (Wednesday) Trayodashi, दीपावली का दूसरा दिन : छोटी द‍िवाली 

दीपावली के एक दिन पहले यानि 3 नवंबर 2021, बुधवार को नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। इस दिन शाम के समय दीप जलाकर अकाल मृत्यु की भय से मुक्ति व बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोग यमराज की पूजा करते हैं।

Day 3 — Diwali and Lakshmi Puja: November 4, 2021 (Thursday) Amavasya, दीपावली 2021 की डेट 

इस बार दीपावली का पावन पर्व 4 नवंबर 2021, बृहस्पतिवार को है। इस दिन अमावस्या तिथि की शुरुआत 4 नवंबर 2021, बृहस्पतिवार को 06 बजकर 03 मिनट से होगी और 05 नवंबर 2021, शुक्रवार को 02 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी।

Day 4 — Govardhan Puja: November 5, 2021 (Friday) Pratipada, दीपावली का चौथा दिन : गोवर्धन पूजा 

दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस बार गोवर्धन पूजा 5 नवंबर 2021, शुक्रवार को है।

Day 5 — Bhai Duj: November 6, 2021 (Saturday) Dwitiya, दीपावली का पांचवां दिन : भाई दूज 

दीपावली के दूसरे दिन भैयादूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार भैयादूज का पावन पर्व 6 नवंबर 2021, शनिवार को है।

इसी प्रकार नवंबर माह में आने वाले अन्य व्रत एवं त्योहारों की सूची जानने के लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल