लाइव टीवी

Vastu Tips: तिजोरी के पास भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये तीन चीजें, धनवान को भी कर देती हैं कंगाल

Updated Sep 04, 2022 | 09:58 IST

Vastu Tips: धन की तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास होता है। लेकिन अक्सर लोग तिजोरी के पास या उसके नीचे कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। तिजोरी के पास रखी ये चीजें इंसान को कंगाल बना सकती हैं।

Loading ...
तिजोरी के पास भूलकर भी ना रखें ये तीन चीजें
मुख्य बातें
  • तिजोरी के पास ना रखें ये 3 चीजें
  • धन-संपत्ति पर पड़ेगा बुरा असर
  • आज ही सुधार लें वास्तु से जुड़ी ये गलतियां

Vastu Tips: अक्सर आपने देखा होगा कि घर में पैसा और कीमती सामान सहेजकर रखने के लिए लोग तिजोरी बनवाते हैं। ऐसा कहते हैं कि पैसों की तिजोरी में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। लेकिन अक्सर लोग तिजोरी के पास या उसके नीचे कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। तिजोरी के पास रखी ये चीजें इंसान को कंगाल बना सकती हैं। आपके धन, संपत्ति पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि वो तीन चीजें कौन सी हैं जिन्हें तिजोरी के पास रखने से बचना चाहिए।

झाड़ू

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का कहना है कि तिजोरी के पास भूलकर भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। तिजोरी के पास रखी झाड़ू घर के धन का सफाया कर देती है। ऐसा होने पर आय के स्रोत घटने लगते हैं और खर्चे बढ़ने लगते हैं। ये एक गलती करने से आपको काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शाम के वक्त झाड़ू लगाने से भी मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।

Also Read: फिटकरी के इन उपायों से दूर होगा घर का वास्तु दोष, इस तरह करें इस्तेमाल

जूठे बर्तन

तिजोरी के पास कभी भी जूठे बर्तन ना रखें। आपकी आय-संपत्ति पर इसका बुरा असर पड़ता है। जूठे बर्तनों को हमेशा तिजोरी से दूर ही रखना चाहिए। इसके अलावा, जूठे हाथों से कभी अलमारी या तिजोरी को हाथ ना लगाएं। वास्तु शास्त्र में इसे एक बड़ी गलती माना गया है। ख्याल रखें कि रात के जूठे बर्तनों को यूं ही वॉश बेसिन में ना छोड़ें। इन्हें अच्छी तरह धोकर ही सोने जाएं।

Also Read: कैसा होता है सितंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव? हैरान कर देंगी इनकी खूबियां

काला कपड़ा

तिजोरी के अंदर या उसके ऊपर कभी भी काले रंग का कपड़ा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं। पैसे या ज्वैलरी को भी काले रंग के कपड़े में लपेटकर रखने से बचना चाहिए। काले रंग को अशुभता का प्रतीक समझा जाता है। इसलिए शुभ या मांगलिक कार्यों में भी इसे प्रयोग करने से बचना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल