लाइव टीवी

Lord Ram Quotes: मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी के इन विचारों को जरूर अपनाएं, जीवन की हर परेशानियां होंगी दूर

Updated Sep 15, 2022 | 19:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Maryada Purushottam Vichar: भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है क्योंकि उन्होंने कभी भी कहीं भी जीवन में मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया। माता पिता और गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए अपने सभी कर्तव्य निभाएं। भगवान राम के विचारों को अपनाने से व्यक्ति हर परेशानी से छुटकारा पा लेता है।

Loading ...
भगवान राम जी के विचार
मुख्य बातें
  • हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति को भगवान राम का नाम लेने से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है
  • दशरथ पुत्र भगवान श्री राम के चरित्र की अच्छी बातों को हर कोई ग्रहण करने की कोशिश करता है
  • उनकी पूजा आराधना के साथ-साथ उनके विचारों को भी अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए

Lord Ram Quotes In Hindi: भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा जाता है क्योंकि वह पुरुषों में सबसे श्रेष्ठ व उत्तम पुरुष हैं। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति को भगवान राम का नाम लेने से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। दशरथ पुत्र भगवान श्री राम के चरित्र की अच्छी बातों को हर कोई ग्रहण करने की कोशिश करता है। उनकी पूजा आराधना के साथ-साथ उनके विचारों को भी अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं भगवान श्री राम के उन विचारों के बारे में जिनको अपनाने से जीवन की हर परेशानियां दूर हो जाएंगी।

Also Read- Vishwakarma Puja 2022: इस तारीख को कीजिए विश्वकर्मा पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त व महत्व

भगवान राम के अनमोल वचन

1- जिनके मन में सदैव दूसरे का हित करने की अभिलाषा रहती है। अथवा जो सदा दूसरों की सहायता करने में लगे रहते हैं, उनके लिए संपूर्ण जगत में कुछ भी दुर्लभ नहीं है।

2- व्यक्ति सामने ना होने पर भी नाम से उसको जाना जा सकता है, परंतु नाम के बिना व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकती।

3- क्रोध हमारा शत्रु है और हमारे जीवन का अंत करने में समर्थ है। क्रोध हमारा ऐसा शत्रु है, जिसका चेहरा हमारे मित्र जैसा लगता है। क्रोध एक तलवार की तेज धार की भांति है, क्रोध हमारा सब कुछ नष्ट कर सकता है।

Also Read- Mantra For Happiness: जग पालन हारी का आशीर्वाद पाने के लिए इन 10 मंत्रों का करें जाप, बनने लगेंगे बिगड़े काम

4- चरित्रहीन व्यक्ति की मित्रता उस पानी की बूंद की भांति होती है, जो कमल फूल की पत्ती पर होते हुए भी उससे चिपक नहीं सकती।

5- अपने जीवन का अंत कर देने में कोई अच्छाई नहीं होती  सुख और आनंद का रास्ता जीवन से ही निकलता है।

6- जो दूसरों को कष्ट और दुख देता है और उन पर अत्याचार करता है, ऐसे दुष्ट राक्षस को लोग एक ना एक दिन उसी प्रकार मार देते हैं, जैसे की भी एक जहरीले सांप को मार डालते हैं।

7- बिना पानी के बादलों के गरजने से बरसात नहीं होती। सच्चे वीर और बलवान फालतू में नहीं दहाड़ थे, वे युद्ध में अपना शौर्य दिखाते हैं।

भगवान विष्णु का सातवां अवतार हैं भगवान राम

अयोध्या में दशरथ के घर जन्म लेने वाले भगवान राम को भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना गया है। ऐसी मान्यता है कि भगवान राम का नाम लेने से ही व्यक्ति सभी पापों से मुक्ति पा लेता है। भगवान राम ने वेदों और मर्यादा का पालन करते हुए सुखी राज्य की स्थापना की। सहनशील व धैर्यवान भगवान राम का सबसे सर्वश्रेष्ठ गुण है।


(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल