लाइव टीवी

Ganga Dussehra 2022 Date: कब है गंगा दशहरा का पावन पर्व, किस योग में होगी मां गंगा की पूजा, देखें तिथि

Updated Jun 08, 2022 | 16:21 IST

Ganga Dussehra Vrat 2022 Date, Time, Puja Muhurat: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का पर्व बहुत विशेष माना जाता है। इस दिन विधि अनुसार मां गंगा की पूजा की जाती है। यहां जानें वर्ष 2022 में गंगा दशहरा कब है। 

Loading ...
Ganga Dussehra 2022 Date And Shubh Muhurat (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है गंगा दशहरा। 
  • हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का है विशेष महत्व।
  • इस दिन विधि विधान के साथ होती है मां गंगा की पूजा। 

Ganga Dussehra 2022 Date, Time, Puja Muhurat: सनातन धर्म में गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का पर्व बहुत विशेष माना गया है। हर वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है (Ganga Dussehra Kab Manaya Jata Hai)। इस दिन विधि अनुसार मां गंगा की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा पर पवित्र गंगा नदी में स्नान करने से भक्तों के सभी पाप मिट जाते हैं तथा उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं (Ganga Dussehra Ka Mahatva)। इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व है। कहा जाता है गंगा स्नान के बाद दान पुण्य करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस साल कई शुभ संयोग के साथ गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा (Ganga Dussehra Shubh Muhurat)। इस वर्ष गंगा दशहरा पर रवि योग रहेगा। कहा जाता है कि इस दिन धरती पर मां गंगा का अवतरण हुआ था (Ganga Dussehra History)। 

Also Read: Ganga Dussehra 2022 Date: जानें कब है गंगा दशहरा 2022, चार शुभ योग में ये रहेगा स्नान-दान का मुहूर्त और समय

गंगा दशहरा 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त (Ganga Dussehra 2022 Date, Time And Shubh Muhurat In Hindi)

गंगा दशहरा 2022 तिथि (Ganga Dussehra Date 2022): 9 जून 2022, गुरुवार

दशमी तिथि प्रारंभ: 9 जून 2022 सुबह 08:22

दशमी तिथि समापन: 10 जून 2022 सुबह 07:25

हस्त नक्षत्र: 9 जून को सुबह 4:32 से 10 जून को सुबह 4:27 तक 

Also Read: Nirjala Ekadashi 2022: निर्जला एकादशी के व्रत से भीम को मिला सभी एकादशियों का फल, जानें व्रत कथा

क्या है गंगा दशहरा का महत्व (Ganga Dussehra Significance)

गंगा दशहरा हिंदू धर्म में बेहद विशेष मानी गई है (Ganga Dussehra Ka Mahatva Hindi Mein)। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि को गंगावतरण भी कहा जाता है। गंगावतरण का अर्थ गंगा का अवतरण होता है। ऐसा कहा जाता है कि ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर स्वर्ग से मां गंगा धरती पर आई थीं। जो व्यक्ति इस दिन गंगा स्नान करता है उसके सभी पाप धुल जाते हैं और उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं (Ganga Dussehra Ka Kya Mahatva Hai)। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल