लाइव टीवी

Gita Jayanti 2021 Date and Time: आज है गीता जयंती, जानें इसका महत्‍व और पूजा करने की विधि

Updated Dec 14, 2021 | 07:02 IST

Gita Jayanti 2021 Date n Time: महाभारत में युद्ध के दौरान इसी दिन कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को दिया था गीता का उपदेश।

Loading ...
Gita Jayanti 2021 Date and Time
मुख्य बातें
  • इस बार 14 दिसंबर को मनाई जाएगी गीता जयंती 
  • इस दिन श्री कृष्ण ने अर्जुन को दिया था गीता का उपदेश
  • यह हर साल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है

Gita Jayanti 2021 Date and Time: हिंदू धर्म में भगवत गीता जयंती का विशेष महत्व है। यह हर साल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल आज यानि 14 दिसंबर दिन मंगलवार को गीत जयंती है। शास्त्र के अनुसार इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में अर्जुन के मोह को भंग करने के लिए गीता का उपदेश दिया था।

गीता का उपदेश देते हुए भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को बताया था कि मैं महीने में अगहन हूं। इस कारण से हिंदू शास्त्र में इस महीने को बेहद शुभ माना गया है। इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। यदि व्यक्ति इस महीने में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ ब्राह्मणों को दान दक्षिणा करें, तो उसे अपने किए गए पापों से मुक्ति मिल सकती हैं।

भगवान श्री कृष्ण की कृपा से भक्त को शुभ फल की प्राप्ति भी हो सकती है। आपको बता दें इसी दिन मोक्षदा एकादशी भी मनाई जाती है। मान्यताओं के अनुसार गीता जयंती के दिन विशेष पूजा अर्चना करने से आत्मा की शांति और ज्ञान की प्राप्ति होती हैं। 

गीता जयंती कब है 

भगवत गीता जयंती हिंदुओं का विशेष पवित्र पर्व है। यह हर साल मार्गशीर्ष शुक्ल की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह 14 दिसंबर दिन मंगलवार को है। 

गीता जयंती का समय

हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी गीता जयंती तिथि की शुरुआत 13 दिसंबर रात 9 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर अगली सुबह 14 दिसंबर रात 11 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। भक्त 14 दिसंबर को भगवान श्री कृष्ण की पूजा आराधना कर सकते है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल