लाइव टीवी

Panchang Today, 12 दिसंबर 2021 का पंचांग: माघ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Updated Dec 11, 2021 | 15:30 IST

12th December 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 12 दिसंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
12 दिसंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ करें हनुमान जी की पूजा।
  • रात्रि में करें माता काली जी की विधिवत पूजा।
  • अभिजीत मुहूर्त का समय होता है सबसे बेहतर।

12 December 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की नवमी तथा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। रविवार का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 12 दिसंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 12 दिसंबर 2021
दिवस रविवार
माह मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी
सूर्योदय 07:04 am
सूर्यास्त 05:26 pm
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि मीन
करण बालव
योग व्यतीपात
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:45 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 04:30 pm से 06 बजे तक। इस समय के दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने से परहेज करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल