लाइव टीवी

मां लक्ष्‍मी को कैसे करें प्रसन्‍न : ऐसे घर में कभी नहीं आती देवी लक्ष्मी, हमेशा रहती है पैसों की तंगी

Updated Sep 21, 2020 | 21:26 IST

Devi Darshan, Devi Lakshmi facts: यदि आपके घर में हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है, तो संभव है कि आपके घर-परिवार में कुछ खास कमियां देवी लक्ष्मी को नाराज कर रही हैं। किन कमियों से देवी नाराज होती हैं, आइए जानें।

Loading ...
Devi Lakshmi facts, देवी लक्ष्मी से जुड़ी जानकारी
मुख्य बातें
  • जिस घर में स्त्रियों का सम्मान नहीं होता, वहां देवी नहीं रहतीं
  • गृह क्लेश और गंदे विचारों वाले लोगों से दूर रहती हैं देवी
  • माता-पिता का सम्मान न करने वालों से देवी नाराज होती हैं

देवी लक्ष्मी की कृपा पूजा-पाठ से तो पाई जा सकती हैं, लेकिन उन्हें अपने घर में रोके रहना आसान नहीं होता। कई बार देवी अपने भक्त की पूजा से प्रसन्न तो हो जाती हैं, लेकिन भक्त के घर पर टिकती नहीं। इसके पीछे एक नहीं अनेक कारण जिम्मेदार होते हैं। देवी लक्ष्मी धन की लक्ष्मी हैं और वह चंचल भी हैं, लेकिन कई बार वह कुछ घरों से केवल अपनी चंचलता के कारण नहीं जातीं, बल्कि उस घर में हो रहे अन्याय और घर वालों के कृत्य से दुखी हो कर चली जाती है। इसलिए देवी लक्ष्मी की पूजा के साथ घर-परिवार के लोगों के कृत्य का भी ध्यान रखना जरूरी है।

देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए मनुष्य को अपने रहन-सहन में भी बदलाव करना चाहिए। इसलिए यह जान लेना जरूरी है कि किन चीजों से देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं और कौन से कार्य उनकी नजर में घृणित हैं।

देवी लक्ष्मी को रखना है प्रसन्न तो घर में कभी ना करें ये काम

  1. टूटे दपर्ण से प्रेम : यदि आपके घर में कोई टूटा शीशा रखा है तो आप उसका मोह त्याग कर हटा दें। टूटा हुआ दर्पण नकारात्मकता का कारण होता है और ऐसे घर में कभी देवी लक्ष्मी नहीं आतीं।
  2. स्त्री का अपमान न करें : जिस घर में स्त्रियों को सम्मान नहीं होता, वहां देवी लक्ष्मी कभी मुड़ कर भी नहीं देखतीं। देवी स्त्रियों का अपमान अपने अपमान की तरह देखती हैं। इसलिए घर में महिलाओं के मान-सम्मान पर खास ध्यान देना चाहिए।
  3. कबाड़ से प्रेम : यदि आप कबाड़ या खराब इलेक्ट्रानिक चीजों के बीच रह रहे तो आपके घर देवी लक्ष्मी तो नहीं आने वाली। कबाड़ प्रेम देवी को नाराज करता है।
  4. माता पिता का निरादर : यदि आप अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करते अथवा उनकी देखभाल से कतराते हैं, तो तय मानें आपके पास लक्ष्मी कभी नहीं रुकने वाली।
  5. गंदे विचार और कर्म : जिस घर के लोगों के विचार और कर्म गंदे हों, वहां देवी लक्ष्मी पैर भी नहीं रखतीं। भले ही माता को खुश करने के लिए आप कितनी भी पूजा कर लें, लेकिन वह प्रसन्न नहीं हो सकती।
  6. क्लेश का माहौल : जिस घर में क्लेश का माहौल रहता है, वहां देवी नहीं रुकती हैं। इसलिए घर में प्रेम और सौहार्द का माहौल रखना जरूरी है।
  7. बर्तन सही तरीके से न रखना : जिन घरों में कभी भी जूठे बर्तन फैले रहते हैं वहां, देवी का निवास नहीं करतीं। इसलिए घर में बर्तन हमेशा सही स्थान पर सहेज कर रखें।

इन चीजों का ध्यान यदि मनुष्य रखें तो देवी लक्ष्मी की कृपा उसपर बनी रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल