लाइव टीवी

बृहस्पति देव की आरती: गुरुवार को सुनें भगवान विष्‍णु का 'भजन कर हरी विष्णु का', पूरी होगी मनोकामना 

Updated Apr 03, 2019 | 21:26 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

गुरुवार का दिन यानि बृहस्पतिवार भगवान विष्‍णु को स‍मर्पित होता है। इस दिन जो भी इंसान सच्‍चे मन से भगवान की पूजा करता है उसे मान-सम्‍मान और धन की प्राप्‍ति होती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Lord Vishnu's Aarti

सप्‍ताह का हर दिन किसी ना किसी देवी या देवता को अर्पित होता है। ऐसे ही गुरुवार का दिन यानि बृहस्पतिवार भगवान विष्‍णु को स‍मर्पित होता है। इस दिन जो भी इंसान सच्‍चे मन से भगवान की पूजा करता है उसे मान-सम्‍मान और धन की प्राप्‍ति होती है। इसके साथ ही उसका जल्द विवाह भी होता है। वहीं, जिसकी कुंडली में गुरु ग्रह का दोष है उसके जीवन में समस्‍याएं ही समस्‍याएं होती हैं। 

गुरु दोष की शान्ति के लिए बृहस्‍पतिवार को कुछ खास उपाय करने से सफलता मिलती है। यही नहीं विष्‍णु जी को खुश करने के लिये भजन और आरती भी काफी अच्‍छा काम कर जाते हैं। गुरुवार के दिन सुबह-सुबह यदि विष्‍णु जी का भजन सुना जाए तो मन को असीम शांति मिलती है। आज इस मौके पर हम आपको बृहस्पति देव की भोजपुरी आरती सुनाएंगे जो यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्‍यादा बाद देखा जा चुका है। 'भजन कर हरी विष्णु का...' एक ऐसा भजन है जिसे सुनते ही आपके चेहरे पर मुस्‍कान आ जाएगी। आप भी इसका आनंद उठाएं और भगवान विष्‍णु को याद करें.... 


बता दें कि इस दिन पीले चंदन से भगवान की पूजा की जाती है और भक्त के साथ भगवान को भी पीला वस्त्र ही धारण कराना चाहिए। पीला फल और पीला प्रसाद ही भगवान को चढ़ाया जाता है। साथ ही फूल भी पीला होना जरूरी होता है।

केला, पीले फूल, बेसन के लड्डू या पीले मीठे चावल भगवान विष्णु के सबसे प्रिय प्रसाद में माने जाते हैं। इसलिए जिन भक्त को भगवान विष्णु या बृहस्पति को प्रसन्न करना है उन्हें विधिवत गुरुवार के दिन केले की जड़ में जल अर्पित कर पूजा करनी चाहिए। साथ ही बृहस्पति कथा भी पढ़ना और आरती करना जरूरी होता है।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल