लाइव टीवी

Happy Hartalika Teej 2020 Wishes, Quotes, Status: इन मैसेज के साथ दें हरतालिका तीज की शुभेच्छा

Updated Aug 21, 2020 | 06:40 IST

Happy Hartalika Teej 2020 Wishes, Quotes, Status: हरतालिका तीज का पर्व साल 2020 में 21 अगस्त को मनाया जा रहा है। शुभेच्छा भेजने के लिए करें यहां दिए गए बधाई संदेशों का इस्तेमाल।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Happy Hartalika Teej quotes
मुख्य बातें
  • 21 अगस्त 2020 को मनाया जाएगा हरतालिका तीज का पर्व
  • सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शादीशुदा स्त्रियां और अविवाहित कन्याएं रखती हैं व्रत
  • शुभकामनाएं भेजने के लिए करें यहां दिए मैसेज का इस्तेमाल

Happy Hartalika Teej 2020 Wishes, Quotes, Status 2020: इस बार देश में 21 अगस्त यानी शुक्रवार को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव और पार्वती का इस दिन पुनर्मिलन हुआ था। महिलाएं इस त्यौहार पर व्रत रखकर सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।

एक मान्यता के अनुसार हरतालिका तीज के पर्व पर कई महिलाएं हरे रंगों की चूड़ियां पहनती हैं। महिलाओं के साथ कई अविवाहित लड़कियां भी अच्छे पति की कामना के साथ इस दिन व्रत रखती हैं। अपने परिचितों, रिश्तेदारों और दोस्तों को हरतालिका तीज की बधाई (Hartalika Teej Quotes and wishes) देने के लिए बेझिझक करें नीचे दिए बधाई संदेशों का इस्तेमाल।

1. हरतालिका तीज का त्‍योहार है,
गुजियों की बहार है,
पेड़ों पर पड़े हैं झूले,
दिलो में सबके प्यार है!
हरतालिका तीज 2020 के त्योहार की हार्दिक बधाई।

2. झूम उठते हैं दिल सभी के,
इसके गीतों के तराने से,
जुड़ जाते हैं टूटे सम्पर्क,
बस झूलने के बहाने से !
Happy Hartalika Teej 2020

3. हल्की-हल्की फुहार है,
ये सावन की बहार है,
संग पिया के झूलें आओ,
आज हरतालिका तीज का त्योहार है !
Happy Hartalika Teej 2020

4. मां पार्वती और भगवान शंभुनाथ अपनी कृपा हमेशा बनाए रखें
आपको हरतालिका 2020 तीज की हार्दिक बधाई

5. मदहोश कर देती है,
हरतालिका तीज की बहार,
गाता है ये दिल झूम कर,
जब झूलूं मैं सखियों के साथ!
Happy Hartalika Teej 2020.

6. चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारकर हो हरतालिका तीज 2020 का त्योहार

7. मेरा मन झूम-झूम नाचे,
गाए तीज के हरियाले गीत,
आज पिया संग झूलेंगे,
संग में मनाएंगे हरतालिका तीज!
हरतालिका तीज 2020 की बधाई

8. I Love You Very Much. I Want You As My Wife in Every Birth. I Wish This Teej Comes With Lot of Happiness in Our Lives. Happy Hartalika Teej 2020.

9. I Want You As My Wife in Every Birth. I Wish This Teej Comes With Lot of Happiness in Our Lives. Happy Hartalika Teej 2020.

10. May This Teej, Light up for You. The Hopes of Happy Times, and Dreams for a Year Full of Smiles! Happy Hartalika Teej 2020.

प्रमुख तौर पर हरतालिका तीज का पर्व उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान में मनाया जाता है। साथ ही अन्य कई जगहों पर रहने वाले इन राज्यों से जुड़े लोग भी त्यौहारों को अलग अलग जगहों पर मनाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल