लाइव टीवी

Happy Maha Shivratri 2021 Wishes Quotes Images: महाशिवरात्रि पर भेजें अपनों को बधाई संदेश, ये मैसेज आएंगे काम

Updated Mar 11, 2021 | 09:00 IST

Maha shivaratri greetings : महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च को बनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने परिजनों,दोस्तों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हैं। आप भी इन संदेशों के जरिए बधाई संदेश दे सकते हैं।

Loading ...
Mahashivratri 2021
मुख्य बातें
  • महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 11 मार्च को मनाया जाएगा
  • महाशिवरात्रि के दिन भक्त भगवान शंकर की पूजा करते हैं
  • महाशिवरात्रि को शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है

Mahashivratri 2021, Hindi English Wishes: महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू संस्कृति के सबसे खास पर्वों में से एक माना जाता है और इस मौके पर भगवान शिव और पार्वती की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।

महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रुप से भी बड़ा महत्व है। इस दिन श्रद्धालु और उपासक लोग महाशिवरात्रि पर रात्रि जागरण करते हैं। अगर महाशिवरात्रि के पर्व पर आप अपने दोस्तों परिजनों और रिश्तेदारों को बधाई संदेश भेजना चाहते हैं तो हिंदी और अंग्रेजी के इन बधाई संदेशों को भेज सकते हैं।

1. भोले की महिमा है अपरम्पार
करते हैं अपने भक्तों का उद्धार
शिव की दया आप पर बनी रहे
और आपके जीवन में खुशियां भरी रहें
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें

2.शिव करते सबका उद्धार,
उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे और
भोले शंकर आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां भर दे
शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

3.शिव की भक्ति से नूर मिलता है
सबके दिलों को सुकून मिलता है
जो भी लेता है दिल से भोले का नाम
उसे भोले का आशीर्वाद जरूर मिलता है
जय भोलेनाथ
हैप्पी महाशिवरात्रि


4. आज जमा लो भांग का रंग
आपकी जिंदगी बीते खुशियों के संग
भगवान भोले की कृपा बसरे आप पर
जीवन में भर जाये नयी उमंग
हैप्पी महाशिवरात्रि

5.भोले की भक्ति में मुझे डूब जाने दो
शिव के चरणों में शीश झुकाने दो
आई है शिवरात्रि मेरे भोले बाबा का दिन
आज के दिन मुझे भोले के गीत गाने दो।

5.आज है महाशिवरात्रि
करिये भोले भंडारी का जाप
उनके जाप से धुलते हैं सारे पाप
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

अंग्रेजी में शिवरात्रि के बधाई संदेश (Mahashivratri wishes in English) भेजने के लिए नीचे दिए गए बधाई संदेशों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

May the blessings of Lord Shiva be showered on you
this Maha Shivratri.

May the blessings of Lord Shiva be showered on you this
Maha Shivratri.
May Shiva bless you with good health, happiness and prosperity
Om Namah Shivay!
Om Namah Shivay!

Wishing you good fortune and prosperity on Maha Shivratri.

महाशिवरात्रि पर्व को सुख और समृद्धि पाने का दिन माना जातै है और ऐसा माना जाता है कि अगर सच्चे मन से भगवान की भक्ति की जाए तो सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भगवान शंकर से जुड़ा यह पर्व हर साल उनके भक्त धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन शिवालयों में सुबह से भगवान शंकर को जल-बेलपत्र आदि अर्पित करने के लिए भीड़ लग जाती है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल