लाइव टीवी

Maha Shivratri Special Rangoli: शिवरात्रि पर पाएं शिव-पार्वती का आशीर्वाद, आंगन में जरूर बनाएं खूबसूरत रंगोली

Updated Mar 11, 2021 | 06:17 IST |

फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाया जाता है। इस दिन माता पार्वती और भोलेनाथ की पूजा बड़ी धूम-धाम से की जाती हैं।

Loading ...
मुख्य बातें
  • रंगोली से महाशिवरात्रि के पर्व पर करनी चाहिए सजावट।
  • आंगन में बनाने चाहिए भोलेनाथ से जुड़े डिजायन।
  • मान्यता अनुसार, रंगोली देख देवी पार्वती होती हैं बहुत प्रसन्न।

महाशिवरात्रि हमारे देश में हर साल हिंदू समुदाय के लोग बड़ी धूम-धाम के साथ मनाते है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन त्रिलोकीनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन को हिंदू धर्म में जश्न के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भोलेनाथ के भक्त उपवास रखकर शिवलिंग के ऊपर दूध या गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं।

इस दिन फल, फूल, धतूरा, बेलपत्र और अनेकों प्रकार के अनाजों से शिवलिंग को मंदिरों में सजाया जाता हैं। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है, कि इस दिन त्रिलोकी नाथ की पूजा अर्चना करने से उनकी प्रसन्नता के साथ माता पार्वती का भी आशीर्वाद प्राप्त होता हैं।

महाशिवरात्रि के दिन उपवास रखकर पूरी श्रद्धा के साथ भोलेनाथ और माता पार्वती की आराधना करने से जीवन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाएं घर में अनेकों प्रकार के खूबसूरत रंगोली बनाती है। ऐसा कहा जाता है कि रंगोली बनाने से माता पार्वती बहुत प्रसन्न होती है और उस घर को छोड़कर कभी नहीं जाती है।

तो महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर माता पार्वती के साथ त्रिलोकी नाथ का आशीर्वाद पाने के लिए अपने घर में जरूर बनाएं रंगोली। यहां आप रंगोली के खूबसूरत डिजाइन देखकर बना सकते है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल