लाइव टीवी

Hariyali Teej 2021 What Not To Do: हरियाली तीज व्रत कर रहे हैं तो गलती से भी ना करें ये काम, नहीं मिलेगा फल

Updated Aug 11, 2021 | 07:08 IST

Hariyali Teej 2021 What Not To Do: श्रावण मास में पड़ने वाली हरियाली तीज इस वर्ष 11 अगस्त बुधवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन व्रत रखने वाले भक्तों को कुछ चीजों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes Now
हरियाली तीज पर वर्जित माने गए कार्य
मुख्य बातें
  • सावन मास में पड़ने वाली हरियाली तीज सनातन धर्म में बहुत शुभ मानी जाती है
  • हरियाली तीज पर शिव-पार्वती की पूजा का विधान है, इस दिन भक्तों को क्रोध से दूर रहना चाहिए। 
  • हरियाली तीज पर कुछ कार्य नहीं करने चाहिए, वर्जित माने गए कार्यों को करने से व्रत फलविहीन हो जाता है।

Hariyali Teej 2021 What Not To Do: सनातन धर्म में हरियाली तीज का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन शिव-पार्वती की पूजा-उपासना विधिवत तरीके से करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो सुहागिन स्त्रियां इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं उनके पति की आयु लंबी होती है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हरियाली तीज पर व्रत रखने वाले भक्तों को वर्जित माने गए कार्यों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन वर्जित माने गए कार्यों को भूल से भी करता है उसका व्रत फलविहीन हो जाता है। अगर आप भी हरियाली तीज का व्रत रख रहे हैं तो आपको इस दिन वर्जित माने गए कार्यों पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। 

What not to do on hariyali teej यहां जानें हरियाली तीज पर वर्जित माने गए कार्य।

क्रोध से बचें

हरियाली तीज पर जो भक्त व्रत रख रहे हैं उन्हें क्रोध से दूर रहना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, क्रोध करने से व्रत फलविहीन हो जाता है। 

रात में ना सोएं महिलाएं 

जो महिलाएं हरियाली तीज पर व्रत रख रही हैं उनके लिए रात में सोना वर्जित माना गया है। रात में सोने की जगह व्रत रखने वाली महिलाओं को भजन-कीर्तन करना चाहिए।

ना करें दूध का सेवन

जो सुहागिन स्त्रियां यह व्रत रख रही हैैं उन्हें इस दिन दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, अगर व्रत रखने वाली सुहागिन स्त्रियां दूध का सेवन करती हैं तो इससे अशुभ परिणाम मिल सकता है। 

इस दिन गलती से भी ना करें किसी भी चीज का सेवन 

हरियाली तीज पर निर्जला व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाओं को किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर कोई महिला बीमार है तो उसकी जगह घर की अन्य सुहागिन औरतें यह व्रत रख सकती हैं।

पारण मुहूर्त में ही व्रत तोड़ें 

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार किसी भी व्रत का पारण हमेशा पारण मुहूर्त में ही करना चाहिए। अगर व्रत पारण मुहूर्त से पहले या बाद में तोड़ा जाए तो व्रत का फल नहीं मिलता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल