लाइव टीवी

Holika Dahan 2022 Mantra: होलिका दहन पर करें इन मंत्रों का जाप, तंत्र-मंत्र, जादू-टोना सब होगा जड़ से खत्म

Updated Mar 17, 2022 | 18:20 IST

Holi, Holika Dahan 2022 Date, Shubh Muhurat, Puja Vidhi, Time, Mantra: आज यानी 17 मार्च 2022, गुरुवार को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन से पहले कुछ विशेष मंत्रों का जप करने से धन प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होती है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। तथा घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

Loading ...
Holika Dahan 2022 (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • होलिका दहन के लिए भद्रामुक्त पूर्णिमा तिथि का होना है आवश्यक।
  • होलिका दहन से पहले करें कुछ विशेष मंत्रों का जप, धन प्राप्ति के मार्ग में होगी वृद्धि।
  • व्यापार में लगातार हो रहा है घाटा, तो नीचे दिए इस मंत्र का करें जप।

Holi 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Mantra In Hindi: हिंदू धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व है, इसे छोटी होली भी कहा जाता है। इस दिन रंगों से ज्यादा पूजा पाठ का महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन से पहले विधिवत पूजा अर्चना करने से सभी कष्टों का निवारण होता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। आज यानी 17 मार्च 2022, गुरुवार को होलिका दहन किया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन के लिए भद्रामुक्त पूर्णिमा तिथि का होना आवश्यक है। होलिका दहन से पहले कुछ विशेष मंत्रों का जप करने से धन प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होती है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। तथा घर में सुख समृद्धि का वास होता है और गुप्त शत्रुओं का नाश होता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं कि होलिका दहन के समय किन मंत्रों जाप करना अधिक फलदायी होगा।

Also Read: Holika Dahan 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: होलिका दहन पर कब बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानें यहां

होलिका दहन के मंत्र, देखें यहां

होलिका दहन पर आप कुछ उपाय व मंत्रों का जप कर जीवन में आने वाली बड़ी से बड़ी परेशानियों से निपट सकते हैं। ऐसे में यदि आपको लगातार व्यापार में घाटे का सामना करना पड़ रहा है या आर्थिक समस्याओं के कारण कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं या फिर हमेशा स्वास्थ्य खराब रहता है, तो होलिका पूजन करते समय इन मंत्रों का जप कर आप सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

आर्थिक समस्या से निपटने के लिए

यदि आप लगातार आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो होलिका दहन करते समय नीचे दिए इस मंत्र का जाप करें।

ओम ह्रीं ह्रीं क्लिंम

सुख समृद्धि के लिए

यदि परिवार के सदस्यों में आपसी मनमुटाव बना रहता है और आए दिन घर में क्लेश होता है, तो होलिका पूजन के बाद इस मंत्र का जाप करें। इससे परिवार के सदस्यों में आपसी मेल मिलाप बढ़ेगा और सफलता प्राप्ति का मार्ग खुलेगा।

अहकूटा भयत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशे:
अतस्वां पूजयिष्यामि भूति भूत् प्रदायिनीम:।

Also Read: Holi 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: आज किस समय करें होलिका दहन, यहां जानें टाइम, पूजा की सामग्री और विधि

व्यापार में वृद्धि के लिए

यदि आपको लगातार व्यापार में घाटे का सामना करना पड़ रहा है, तो होलिका दहन वाले दिन इस मंत्र का जप करते हुए होलिका की परिक्रमा करें।

ओम नमो धनदाय स्वाहा।

होलिका पूजन के लिए नीचे दिए इन मंत्रों का जाप करें।

ओम होलिकायै नम:।

ओम प्रह्लादाय नम:।

ओम नृसिंहाय नम:।

इन मंत्रों का जप करते हुए होलिका की परिक्रमा करें और श्रीहरि भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नरसिंह को फल, फूल, अक्षत और नारियल चढ़ाएं।

Disclaimer: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद जानकारी से लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल