लाइव टीवी

Holika Dahan 2022: भूल कर भी ना देखें ये लोग होलिका दहन, जीवन में आ सकती हैं कई तरह की परेशानियां

Updated Mar 17, 2022 | 16:47 IST

Holika Dahan 2022: होलिका दहन होली के एक दिन पहले यानी फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती हैं। इस साल होलिका दहन 17 मार्च को मनाई जाएगी। होलिका दहन के दिन कुछ नियमों को नहीं अपनाने से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

Loading ...
Holika Dahan 2022: किन लोगों को नहीं देखनी चाहिए होलिका दहन (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन मनाई जाती है
  • इस साल 17 मार्च को मनाई जाएगी होलिका दहन
  • होलिका दहन के समय कुछ नियमों को न मानने से जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं

Holika Dahan 2022: होली के अब कुछ ही दिन बचे है। हिंदू पंचांग के अनुसार होली के एक दिन पहले यानी फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन मनाई जाती है। इस दिन लोग होलिका दहन जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं। इस साल होलिका दहन 17 मार्च को मनाई जाएगी। होलिका दहन की पूजा के बहुत से नियम हैं। उस दिन कुछ नियमों का पालन न करने से आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती है। क्या आपको पता है, कि होलिका दहन में किन लोगों को कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए। अगर नहीं, तो आइए जानें यहां।

Holi 2022 Puja Vidhi, Muhurat Live

होलिका दहन 2022 का शुभ मुहूर्त 

  • साल 2022 में होलिका दहन 17 मार्च को मनाई जाएगी।
  • होलिका दहन का मुहूर्त-  शाम 9 बजकर 6 मिनट से रात 10 बजकर 16 मिनट तक
  • पूजन का समय -  01 घंटा 10 मिनट


Holika Dahan 2022 Katha: होलिका दहन की कथा हिंदी में, शाम को पूजा के समय जरूर पढ़ें ये पौराणिक कहानी

इन लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन 

हिंदू मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन की पूजा बहुत ही शुभ मानी जाती है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। लेकिन हमारे ग्रंथ के अनुसार इस दिन कुछ लोगों को होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि नवविवाहित लड़कियां ससुराल की पहली होली नहीं देखती हैं।

मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन जलते हुए शरीर का प्रतीक माना जाता है। इसलिए नवविवाहित महिलाओं को होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। इसे देखना से उनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। ऐसी मान्यता है, कि अगर कोई व्यक्ति नया घर लें, तो उसे भी उस नए घर में पहली होली नहीं मनानी चाहिए। नए घर में होली मनाना अशुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। टाइम्स नाउ नवभारत इनकी पुष्टि नहीं करता है। इसे अपनाने से पहले इससे संबधित विशेषज्ञ से संपर्क जरूर करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल