लाइव टीवी

Vastu Tips: अगर आपके घर में भी रखे हैं लकड़ी से बने सामान, तो इन बातों पर जरूर रखें ध्‍यान

Updated Feb 13, 2021 | 15:13 IST

घर में आप किस तरह का लकड़ी का सामान रखते हैं, यह भी ध्यान देना जरूरी है। वास्तु के अनुसार, लकड़ी के सामान को ठीक से नहीं रखा गया हो तो वास्तु दोष होने की संभावना हो सकती है।

Loading ...
Vastu Tips
मुख्य बातें
  • घर में लकड़ी सही तरीके से रखने से सुख-शांति बनी रहती है। 
  • चंदन या बांस वाली लकड़ियां रखने से घर हमेशा पवित्र रहता है। 
  • हिंदू धर्म में बांस जलाना वर्जित माना गया है।

हर घर में लकड़ी से बने कुछ सामान जरूर होते हैं, लेकिन कुछ लोग लकड़ी के फर्नीचर के अलावा घर में लकड़ी के शो पीस लगाना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपने घर में लकड़ी से बनी कई चीजें रखते हैं, तो वास्तु में इसके बारे में जरूरी बातें बताई गई हैं। घर में आप किस तरह का लकड़ी का सामान रखते हैं, यह भी ध्यान देना जरूरी है।

वास्तु के अनुसार, लकड़ी के सामान को ठीक से नहीं रखा गया हो तो वास्तु दोष होने की संभावना रहती है। जिससे आपको परेशानी हो सकती है। लकड़ी की चीजों के बारे में इन बातों को जानना जरूरी है, तो आइए जानते हैं लकड़ी से जुड़े ये वास्तु टिप्स। 

कदंब की लकड़ी
अगर आप अपने घर में अन्य सजावटी सामान जैसे हाथी, हंस, बुद्ध की मूर्ति, लटकता हुआ दीपक, टोकरी, घोड़ा, पांडन, गुलदस्ता आदि रखना चाहते हैं, तो आप कदम्ब की लकड़ी रख सकते हैं। यदि आपके घर में ठोस चांदी का हाथी है, तो उसे लकड़ी में न रखें।

सागौन और शीशम की लकड़ी
वास्तु के अनुसार घर का फर्नीचर जैसे सोफा सेट और पलंग बनवाने के लिए सागौन की लकड़ी अच्छी रहती है। डाइनिंग सेट, साइन बोर्ड, बक्से, अलमारी और छोटे डिब्बे, ट्रे, पेन स्टैंड आदि के लिए शीशम की लकड़ी का प्रयोग करना चाहिए। पूजा घर बनवाने के लिए भी ये दोनों लकड़ियां अच्छी मानी जाती हैं। 

चंदन की लकड़ी
चंदन की लकड़ी बहुत ही शुभ मानी जाती हैं। वास्तु के अनुसार जिस स्थान पर हर दिन चंदन घिसा जाता है वहां पर उसकी सुगंध से अच्छा वातावरण हो जाता है। आप चंदन की लकड़ी का पूजा घर बनवा सकते हैं। चंदन की लकड़ी से फर्नीचर भूलकर भी नहीं बनवाना चाहिए क्योंकि यह एक पवित्र लकड़ी होती है। 

बांस 
वास्तु के अनुसार घर में बांस का पौधा बहुत ही शुभ माना गया है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यदि आपके घर में बांस का पौधा नहीं है तो इसके अलावा आप बांसुरी रख सकते हैं। हिंदू धर्म में बांस जलाना वर्जित माना गया है। इसके अलावा बांस जलाने से स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए भूलकर भी बांस की लकड़ी नहीं जलानी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल