लाइव टीवी

Basant Panchami Upay: 16 फरवरी को बसंत पंचमी पर बन रहे कई शुभ संयोग, राशि के अनुसार इन उपायों से मिलेगी सफलता

Updated Feb 13, 2021 | 17:05 IST

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की सच्चे मन से पूजा करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और हमें बुद्धि और ज्ञान प्राप्ति का वरदान मिलता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
बसंत पंचमी 2021 के उपाय
मुख्य बातें
  • वसंत पंचमी के दिन की जाती है मां सरस्वती की पूजा।
  • इस साल सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, रवियोग और बसंत पंचमी का मंगलकारी दिन एक साथ।
  • सरस्वती मां की पूजा करने से मिलेगा बुद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद।

हर बार माघ महीने के शुल्क पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग मां सरस्वती की पूजा करके उन्हें प्रसन्न करते हैं। ज्योतिष के अनुसार इस बार बसंत पंचमी 16 फरवरी मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धी, अमृत सिद्धि, रवियोग और मंगलकारी दिन एक साथ हैं। बसंत पंचमी के दिन राशियों के हिसाब से ये उपाय करने से आपके सफलता प्राप्त हो सकती  है।

1. मेष राशि: मेष राशि वाले लोग बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती माता की पूजा के दौरान सरस्वती कवच का पाठ करें। ऐसा करने से ज्ञान प्राप्त होता है और एकाग्रता की कमी भी ठीक हो जाती है।

2. वृषभ: वृषभ राशि वाले लोग सरस्वती माता को खुश करने के लिए उनपर फूल चढ़ाए और सफेद चंदन का तिलक करें। इससे आपकी सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं और आपको बुद्धि प्राप्त होती है।

3. मिथुन: बसंत पंचमी के दिन मिथुन राशि वाले लोग मां सरस्वती को पेन यानि कलम अर्पित करें और फिर उसी पेन से अपने सारे लिखने वाले कार्य करें। ऐसा करने से आपकी लिखने संबंधी समस्याएं को समाप्त करने में मदद होगी।

4. कर्क: कर्क राशि वाले लोग इस दिन सरस्वती माता को खीर का भोग लगाएं। ऐसा करना उन छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद होता है जो संगीत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं।

5. सिंह: जिन छात्रों की विदेश में पढ़ने की इच्छा होती है वो इस उपाय को जरुर उपनाएं। बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता की पूजा करते समय गायत्री मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से उनकी ये इच्छा पूर्ण होगी।

6.कन्या: कन्या राशि वाले छात्र इस उपाय को अपनाकर पढ़ाई में आ रही परेशानी को दूर कर सकते  हैं। इसके लिए आपको बसंत पंचमी के दिन पढ़ाई का सामान जैसे पेन, पेंसिल और किताबें आदि गरीब बच्चों में बांटे।

7. तुला: तुला राशि वाले लोग इस दिन किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्र दान करें। ऐसा करने से वाणी से जुड़ी परेशानी से आपको छुटकारा मिलेगा और आपकी वाणी में मधुरता भी आयेगी।

8. वृश्चिक: अगर आपकी याद्दाश्त कमजोर है या किताब से याद किया हुआ भूल जाते हैं तो उसके लिए सरस्वती माता का भजन करते समय उन्हें लाल पेन अर्पित करें। इससे आपको फायदा होगा।

9. धनु: खुद निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने के लिए आप इस दिन मां सरस्वती को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। ऐसै करने से आपकी उच्च शिक्षा प्राप्त करने की भी इच्छा पूर्ण हो जाएगी।

10. मकर: अपने बुद्धिबल में विकास करने के लिए इस दिन निर्धन लोगों में सफेद राग का अनाज दान करें जैसे चावल।

11. कुंभ: बसंत पंचमी के दिन गरीब बच्चों में स्कूल बैग और पढ़ाई से संबंधित चीजें दान करने से सरस्वती मां की कृपा बनी रहती है और आपका आत्म विश्वास भी बढ़ता है।

12. मीन: अपने करियर में आने वाली सम्सयाओं को हल करने के लिए इस दिन छोटी कन्याओं को  पीले रंग के कपड़े दान करें। इससे आप पर सरस्वती मां का आशीर्वाद भी बना रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल