लाइव टीवी

Horoscope Today, 05 September 2022: कन्या और सिंह राशि के जातकों को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ, जानिए कैसे रहेगा सप्ताह का पहला दिन

Updated Sep 04, 2022 | 20:33 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 September 2022: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का पांच सितंबर का राशिफल। जानें सप्ताह के पहले दिन कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल।

Loading ...
Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 September 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 September 2022: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष नवमी के पावन दिवस पर सूर्योदय के समय चन्द्रमा मूल नक्षत्र व धनु राशि में है। गुरु मीन राशि में ही हैं । सूर्य सिंह में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ सिंह व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज कर्क व कुम्भ राशि के लोग  लाभान्वित होंगे। मेष व तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व तुला राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल।

Aaj Ka Rashifal 05 September 2022 in Hindi

मेष राशिफल

सूर्य पंचम व चन्द्रमा नवम भाव में हैं। आज गृह निर्माण में गुरु व मंगल कुछ नया कर सकता है। शुक्र व बुध गोचर अनुकूल हैं। रुका कार्य बनेगा। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं।                         

वृष राशिफल

राजनीति में सफलता है। गुरु के एकादश व चन्द्रमा के अष्टम गोचर की अनुकूलता  के कारण जॉब में प्रगति के संकेत हैं लेकिन कार्यों में लापरवाही से बचें। सफेद व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें। तुलसी पेड़ लगाएं।           

मिथुन राशिफल

पॉलिटिक्स  में उन्नति संभावित है। राशि स्वामी बुध व गुरु गोचर से जॉब में लाभ होगा। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। पीपल का पेड़ लगाएं।                 

कर्क राशिफल

गुरु नवम में हैं। विष्णु मंदिर के परिसर में तुलसी का 09 पेड़ लगाएं। आज चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नारंगी व आसमानी रंग शुभ          

सिंह राशिफल

पॉलिटक्स में सफलता है। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। वाहन क्रय  की योजना बनेगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गुड़हल का पुुुष्प साथ में रखें।

कन्या राशिफल

चतुर्थ चन्द्रमा व शुक्र आईटी व मीडिया जॉब के लिए शुभ हैं। बहुत दिन से रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके  लाभ प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला राशिफल

आज परिवार में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। साथ में लाल फूल रखें। रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व शुक्र गोचर शुभ है। जमीन या मकान क्रय करने की बात चलेगी। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाये।

वृश्चिक राशिफल

गुरु का पंचम गोचर यात्रा को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। तिलका दान करें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

धनु राशिफल

चन्द्रमा का इसमें व सूर्य का नवम प्रभाव शुभ है। शनि के मकर गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी । रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है।

मकर राशिफल

चन्द्रमा का द्वादश व शनि का इस राशि में गोचर व्यवसाय के लिए शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।  व्यवसाय में शुक्र लाभ प्रदान कर सकते हैं। उड़द का दान करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।                       

कुंभ राशिफल

शनि द्वादश हैं। तुलसी व बेल की पूजा करें गुरु इसी राशि से द्वितीय है। धनु के चन्द्रमा का प्रभाव आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देगा। पॉलिटक्स में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। बैगनी व पीला रंग शुभ है।

मीन राशिफल

गुरु का इस राशि में व शनि का इस राशि से एकादश प्रभाव जॉब के लिए शुभ है। चन्द्रमा का दशम भाव में गोचर जॉब व व्यवसाय को लाभ दे सकता है। गुरु शिक्षा में  सफलता की प्राप्ति कराएगा। हरा व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल