लाइव टीवी

Horoscope Today, 29 July 2022: देखें अपना आज का राशिफल, सावन मास के शुक्ल पक्ष के प्रारंभ होने पर क्या करें उपाय

Updated Jul 29, 2022 | 07:05 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 July 2022: आज सावन मास 2022 के शुक्ल पक्ष का प्रारंभ हो गया है। जानें 29 जुलाई को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल कैसा रहेगा और किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन। क्या करें उपाय।

Loading ...
Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 July 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 July 2022: आज पुष्य नक्षत्र है। चन्द्रमा कर्क राशि में है। शनि आज मकर राशि में है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य चन्द्रमा प्रधान कर्क में गोचर कर रहे हैं। आज सिंह व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 29 July 2022 in Hindi

मेष राशिफल

चन्द्रमा व मंगल आज थोड़ा संघर्ष देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।हरा व पीला रंग शुभ है। शुक्र व शनि शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 29 July 2022

वृष राशिफल

आज का दिन शनि मकर व चन्द्रमा कर्क राशि में व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन  हो सकता है। सूर्य इसी राशि से तृतीय शुभ है लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज शुक्र बुध लाभ प्रदान करेगा। लाल व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

बुध व मंगल बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद व हरा रंग शुभ है। यात्रा सुखद रहेगा। तिल का दान करें।

Panchang Today (आज का पंचांग) 29 July 2022

कर्क राशिफल

आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में होंगे। पीला व नारंगी शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।पीले फलों का दान करें।

सिंह राशिफल

शनि का खष्ठम व सूर्य का कर्क गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व गेंहू का दान करें।

कन्या राशिफल

पंचम शनि व कर्क का चन्द्रमा व्यवसाय के लिए शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी।  शनि पॉलिटिक्स में सफलता दे सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें।हरा व आसमानी रंग शुभ है।

तुला राशिफल

स्वास्थ्य सुख को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बंगलामुखी उपासना आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। मेष राशि का मित्र व्यवसाय में सहयोगी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज जॉब में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। लाल वस्त्र का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

धनु राशिफल

शनि द्वितीय व सूर्य अष्टम हैं। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।सफेद व नीला रंग शुभ है।व्यावसायिक लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।

मकर राशिफल

चन्द्रमा सप्तम व शनि इस में ही हैं। परिवार में कोई बड़ा कार्य हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व गुड़ का दान करें।

कुंभ राशिफल 

राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।व्यवसाय में सफलता के लिए ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को केला
खिलाएं। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। गुड़ दान करें।

मीन राशिफल

मकर के शनि व कर्क के चन्द्रमा  धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। छात्रों के करियर में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। आसमानी व पीला रंग शुभ है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल