लाइव टीवी

Janmashtami 2021: मनोकामना पूर्त‍ि के ल‍िए जन्माष्टमी पर राशि अनुसार करें कान्‍हा की पूजा, क्‍या लगाएं भोग

Updated Aug 26, 2021 | 11:32 IST

Janmashtami 2021 : जन्माष्टमी 2021 में भगवान श्रीकृष्ण की पूजाअपनी राश‍ि के अनुसार करें। साल 2021 में 30 अगस्त को जन्माष्टमी का पावन पर्व है ज‍िसे कान्‍हा के जन्‍म द‍िवस के रूप में मनाया जाता है।

Loading ...
राशि के अनुसार कैसे करें जन्‍माष्‍टमी पर श्री कृष्ण जी की पूजा
मुख्य बातें
  • यहां जानें जन्माष्टमी के अवसर पर अपनी राशि के अनुसार भगवान श्री कृष्ण की अराधना कैसे करें।
  • भगवान श्री कृष्ण की अराधना और श्रृंगार राशि के अनुसार किया जाए तो होता है अधिक फलदायी।
  • 2021 में जन्‍माष्‍टमी 30 अगस्त को मनाई जाएगी।

Janmashtami 2021 : नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, श्री कृष्ण का जन्मोत्सव यानि जन्माष्टमी (Janmashtami 2021) में 30 अगस्‍त को है। मथुरा समेत भारत में यह पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद यानि भादव मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था। इस अवसर पर मथुरा नगरी भक्ति के रंग में लीन हो जाती है। महाराष्ट्र और गुजरात में जन्माष्टमी के अगले दिन दही हांडी की विशेष परंपरा है। इस दिन लोग बांके बिहारी लाल को नए वस्त्र पहनाकर उनका श्रंगार कर अराधना करते हैं ताकि उनकी मनचाही मुराद पूरी हो सके। वहीं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भगवान श्री कृष्ण की अराधना और श्रंगार राशि के अनुसार किया जाए तो और अधिक फलदायी होता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि अपनी रशि के अनुसार भगवान श्री कृष्ण की पूजा कैसे करनी चाहिए।

how to worship lord krishna according to the zodiac on Janmashtami, जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार कैसे करें भगवान श्री कृष्ण की पूजा

मेष राशि

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मेष राशि वाले लोग जन्माष्टमी के अवसर पर सर्वप्रथम राधा कृष्ण को जल से स्नान कराएं और जीवन के सभी पहलुओं पर सफलता की प्राप्ति के लिए बांके बिहारी लाल को अनार के साथ दूध से बनी मिठाई चढ़ाएं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों को चांदी के बर्क से भगवान श्री कृष्ण का श्रंगार करना चाहिए। तथा अपनी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इस दिन भगवान श्री कृष्ण को शहद, दूध, दही, रसगुल्लों का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि ये सब करने से भगवान इस जातक वाले लोगों के सभी कष्टों का निवारण करते हैं।

मिथुन राशि

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मिथुन राशि वाले जातकों को सर्वप्रथम राधाकृष्ण को दूध से स्नान कराना चाहिए। तथा केले के साथ सूखे मेवे का प्रसाद बांके बिहारी को अर्पित करें। इससे समाज में आपको अपार सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों को जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए राधा कृष्ण को केसर से स्नान कराना चाहिए। तथा भगवान को नारियल और नारियल की मिठाई का भोग लगाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी भगवान सूर्य होते हैं। इस राशि के जातकों को भगवान श्री कृष्ण को शहद और गंगाजल से स्नान कराना चाहिए। तथा बांके बिहारी को प्रसन्न करने के लिए गुड़ चढ़ाएं इससे आप अपने जीवन के सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को राधाकृष्ण को घी और दूध से स्नान कराना चाहिए। इसके बाद बांके बिहारी लाल को सूखा मेवा, दूध, इलाइची, लौंग का भोग लगाएं। इससे आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण को दूध और चीनी से स्नान कराना चाहिए। इसके बाद केले और सूखे मेवे के साथ दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं, इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातक जन्माष्टमी के अवसर पर बांके बिहारी लाल को दूध, दही, शहद, चीनी और जल से स्नान कराएं। इसके बाद राधारानी को गुड़ और नारियल से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और विशेष फल की प्राप्ति होगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों को सबसे पहले राधाकृष्ण को दूध और शहद से स्नान कराना चाहिए। इसके बाद केले और अमरूद का भोग लगाएं, इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और विशेष फल की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को गंगाजल से स्नान कराना चाहिए और भगवान कृष्ण को मीठा पान अर्पित करें। इससे आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातक सर्वप्रथम राधाकृष्ण को शहद, दही, दूध, चीनी और जल से स्नान कराएं। इसके बाद सूखे मेवे के साथ लाल रंग की मिठाई का भोग लगाएं, इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों को सर्वप्रथम बांके बिहारी लाल को शहद, दही, दूध और चीनी से स्नान कराना चाहिए। इसके बाद नारियल और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं, ऐसा करने से आपको जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

(note : ये लेख आम धारणाओं पर आधार‍ित है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल