लाइव टीवी

Guru Rashi parivartan 2021 : 21 नवंबर से गुरु का कुंभ राश‍ि में प्रवेश, क‍िस का बिगड़ेगा काम, क‍िसके आएंगे अच्‍छे द‍िन

Updated Nov 21, 2021 | 12:39 IST

jupiter transit 2021 november effects horoscope (vedic astrology) : गुरु राश‍ि पर‍िवर्तन नवंबर 2021 राश‍िफल : 21 नवंबर से गुरु का प्रवेश कुंभ राश‍ि में हो रहा है। यहां ये 13 अप्रैल तक गोचर करेंगे। देखें इस पर‍िवर्तन का राश‍ियों पर प्रभाव।

Loading ...
jupiter transit 2021 november effects horoscope
मुख्य बातें
  • 21 नवम्बर को मकर राशि से कुम्भ में प्रवेश करेंगे गुरु
  • कुंभ राश‍ि में गुरु अब 13 अप्रैल 2022 तक गोचर करेंगे
  • इस परिवर्तन का सभी राश‍ियों पर प्रभाव पड़ेगा, कुछ के ल‍िए अच्‍छे द‍िन आएंगे

Jupiter transit 2021 november vedic astrology : गुरु उदय तिथि के अनुसार 21 नवम्बर को मकर राशि से कुम्भ में प्रवेश करेंगे 13 अप्रैल तक कुम्भ राशि में रहेंगे। कुंभ का स्वामी शनि है। गुरु के कुम्भ गोचर से व्यवसाय के हालात बेहतर होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। देश आर्थिक व सैन्य स्तर पर मजबूत होगा। कुछ राज्यों में पद परिवर्तन भी हो सकता गया। इसका प्रभाव प्रत्येक राशियों पर पड़ेगा। इससे तुला, मकर व वृष राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। मीन व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृष व मिथुन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मीन के लोग वाहन क्रय करने में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत मासिक राशिफल। 

jupiter transit 2021 november effects horoscope

  1. मेष- गुरु एकादश रहेंगे। यह गोचर व्यवसाय में सफलता का है। व्यवसाय व जॉब सम्बंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। मार्च में व्यवसाय को लेकर  मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है। सफेद व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न का दान करें।
  2. वृष- दशम गुरु कर्म भाव में शुभ हैं। शिक्षा व संतान के लिए शुभ है। जीवन संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मकान व वाहन खरीदने का संयोग बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। गुरुवार को किसी गरीब व्यक्ति को अन्न व वस्त्र का दान करें। बड़े भाई व मित्रों का सहयोग लें।
  3. मिथुन- गुरु का नवम गोचर भाग्यवान बनाएगा। व्यवसाय को नयी दिशा देंगे। जॉब में विदेश जाने की योजना बनाएंगे।  आपका मन संतान की प्रगति  से प्रसन्न रहेगा। माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। तिल का दान करें
  4. कर्क- अष्टम गुरु व्यवसाय में कुछ नवीन कार्यों में सफलता दे सकता है लेकिन स्वास्थ्य खराब करेगा। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। दिसम्बर में सुखद यात्रा हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी के मंदिर जाना व उनकी तीन परिक्रमा करना श्रेयष्कर है।
  5. सिंह- सप्तम गुरु शुभ है। इस गोचर के कारण जॉब व  व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें।  जनवरी से मार्च के मध्य सामाजिक कार्यों में संलग्नता का है। भगवान विष्णु व सूर्य का आशीर्वाद लें। पीला व लाल रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें।
  6. कन्या- गुरु  इसी राशि से खष्ठम में रहेंगे। परिवार में छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद मत करें। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। मेष व कन्या राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा।हर बुधवार श्री विष्णु जी का दर्शन करें व उनकी चार परिक्रमा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार व्रत रहें।
  7. तुला- पंचम गुरु संतान को सफलता देंगे। व्यवसाय में नए डील व सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। भाई का सहयोग लें। गुरु गोचर अकस्मात कोई बड़ा लाभ देगा।तिल का दान करें।
  8. वृश्चिक-  चतुर्थ गुरु मंगलमय है। व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। हमेशा धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेंगे। जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार चने की दाल का दान करें। मकान खरीदने का संयोग बन सकता है। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। अन्न दान करते रहें।
  9. धनु-  गुरु का तृतीय गोचर बहुत ही शुभ होगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का निवेश रियल एस्टेट में होगा। व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। मित्र सहयोग करेंगे। गुरु आर्थ‍िक लाभ देंगे। प्रत्येक गुरुवार का व्रत रहें।
  10. मकर- गुरु का द्वितीय गोचर आर्थिक उन्नति देगा।शनि अभी इसी राशि में हैं। जॉब में प्रोमोशन करने के प्रयास में सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन  को नई  दिशा देंगे। प्रत्येक गुरुवार को श्री विष्णु जी के मंदिर जाएं। नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।
  11. कुम्भ- गुरु इसी राशि में गोचर करेंगे। धनु व कुंभ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें। प्रतिदिन पिता का आशीर्वाद लें। गुरु सन्तान को सफल करेंगे व आर्थिक उन्नति देंगे।
  12. मीन- द्वादश गुरु धार्मिक कार्यों में धन का व्यय करवाएंगे।। जॉब में उन्नति है। व्यवसाय मंगलमय रहेगा। धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। सिंह व कर्क राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें।

बता दें क‍ि नवग्रह में गुरु ग्रह को श्रेष्‍ठ माना जाता है। सूर्य, मंगल, चंद्र को गुरु के मित्र ग्रह माना जाता है। वहीं, शुक्र और बुध को शत्रु ग्रह माना जाता है। शनि और राहु को गुरु का सम ग्रह माना गया है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल