लाइव टीवी

Panchang Today, 22 नवंबर 2021 का पंचांग: धन प्राप्ति के लिए करें कनकधारास्तोत्र का पाठ, दही-सफेद वस्त्र के दान का है महत्व

Updated Nov 21, 2021 | 16:01 IST

22th November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के शुभ समय और राहुकाल। 22 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
22 नवंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • चावल व अन्य अन्न दान व काग को भोजन देकर पुण्य प्राप्त करें।
  • सोमवार को दही व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है।
  • धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

22 November 2021 ka Panchang:  आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है।आज मृगशिरा नक्षत्र है। आज सर्वार्थ सिद्ध योग है। विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।चावल व अन्य अन्न दान व काग को भोजन देकर पुण्य प्राप्त करें। सोमवार को दही व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
 
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 22 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 22 नवंबर 2021
दिवस सोमवार
माह कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया
सूर्योदय 06:54am
सूर्यास्त 05:22pm
नक्षत्र मृगशिरा
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि मिथुन
करण वणिज
योग साध्य 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58am से12:51pm तक
विजय मुहूर्त 02:43pm से 03:39pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04pm से 07:29pm तक

आज राहुकाल प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल