लाइव टीवी

Kark Sankranti 2020 Rashifal: सावन मास के मध्‍य में आई है कर्क संक्रांत‍ि, शुभ खबर सुनेगी हर राश‍ि

Updated Jul 16, 2020 | 09:06 IST

Kark Sankranti 2020 Rashifal : 16 जुलाई को सुबह 11 बजे से सूर्य देव का गोचर कर्क राश‍ि में हो गया है। इसका प्रभाव हर राश‍ि पर द‍िखेगा। सभी कुछ न कुछ शुभ खबर जरूर सुनेंगे।

Loading ...
Kark Sankranti 2020, कर्क संक्रांत‍ि 2020
मुख्य बातें
  • 16 जुलाई से सूर्य देव कर्क राश‍ि में आ रहे है जिससे हर राश‍ि प्रभाव‍ित होगी
  • मिथुन व तुला राश‍ि के लोगों अपने ब‍िजनेस से जुड़ी कोई शुभ खबर सुनेंगे
  • कर्क राश‍ि के लोगों के ल‍िए उत्‍तम समय रहेगा, जॉब में प्रमोशन का प्रयास करें

ग्रह अपनी चाल बदलते रहते हैं। ऐसे में सूर्य देव का आगमन भी हर मास एक नई राश‍ि में होता है। सावन 2020 में 16 जुलाई को वह कर्क राश‍ि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राश‍ि में वह 15 अगस्‍त तक रहेंगे। बता दें क‍ि कर्क राश‍ि का स्‍वामी ग्रह चंद्रमा होता है। 

Kark Sankranti Date and Time 
सूर्य का आगमन कर्क राश‍ि में 16 जुलाई 2020 को होगा। 

कर्क संक्रांति 2020 16 जुलाई द‍िन में 11 बजकर 01 म‍िनट से 

Kark Sankranti 2020 Rashifal
इस साल की कर्क संक्रांति कर्क व सिंह राशि के लिए बहुत ही शुभ है। मिथुन व तुला राशि के लोग व्यवसाय  में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व धनु के लोग जॉब को नई दिशा देंगे। कन्या व कुम्भ राशि राजनीति में ज्यादा लाभान्वित होगी। आइए अब जानते हैं सूर्य के कर्क गोचर का विस्तृत प्रभाव

  1. Kark Sankranti 2020 Rashifal Aries/ कर्क संक्रांति राश‍िफल 2020 मेष - व्‍यवसाय में आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार मिलेगा। स्थितियां अब अनुकूल हो जाएंगी। जॉब परिवर्तन में सफलता मिलेगी। व्यवसाय परिवर्तन में सफल हो सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गेहूं व गुड़ का दान करें।
  2. Kark Sankranti 2020 Rashifal Taurus/ कर्क संक्रांति राश‍िफल 2020 वृष-  जॉब में सुखद परिवर्तन का प्रस्ताव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। शुक्रवार को चावल का दान करें। नीला व हरा रंग शुभ है। राजनीति से सम्बद्ध जातकों को लाभ मिलेगा।
  3. Kark Sankranti 2020 Rashifal Gemini/ कर्क संक्रांति राश‍िफल 2020 मिथुन - 16 जुलाई को सूर्य इस राशि को छोड़कर कर्क में जाएंगे।   स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। हरा रंग शुभ है। प्रत्येक बुधवार को हरे वस्त्र तथा रविवार को गुड़ का दान करें। धन आगमन होगा।
  4. Kark Sankranti 2020 Rashifal Cancer/ कर्क संक्रांति राश‍िफल 2020 कर्क-   सूर्य एक माह इसी राशि रहेंगे। यह व्यवसाय में सुंदर अवसर की प्राप्ति का समय है। छात्रों के लिए यह समय बहुत सुंदर है।  सफेद रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों के लिए भी यह समय बहुत ही अनुकूल है। जॉब में प्रमोशन का प्रयास करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें। शिव उपासना करते रहें।
  5. Kark Sankranti 2020 Rashifal Leo/ कर्क संक्रांति राश‍िफल 2020 स‍िंह - जॉब को लेकर मन का द्वंद्व समाप्त होगा। राजनीति में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आर्थिक स्थिति  पहले से बेहतर होगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। परिवार व मित्रों का सहयोग आपके साथ है। गुरुवार को गाय को केला व चने की दाल खिलाते रहें। 
  6. Kark Sankranti 2020 Rashifal Virgo/ कर्क संक्रांति राश‍िफल 2020 कन्‍या- सूर्य का राशि परिवर्तन व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। गृह निर्माण सम्बन्धित नया कार्य आरंभ होगा। किसी व्यक्ति से नए राजनैतिक संबन्ध बन सकते हैं। हरा रंग शुभ है। जॉब के दृष्टिकोण से यह बहुत ही अच्छा  रहेगा। संतान के प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।        
  7.  Kark Sankranti 2020 Rashifal Libra/ कर्क संक्रांति राश‍िफल 2020 तुला-  व्यवसाय में लाभ की संभावना रहेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी आपकी ठप्प पड़ी योजनाओं को शुरू होना आपके लिए शुभ है। घर पर ही धार्मिक कार्य होंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन प्रातःकाल पूजा के बाद चावल व गुड़ दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। जॉब परिवर्तन के दृष्टिकोण से यह समय बहुत ही श्रेयस्कर है।
  8. Kark Sankranti 2020 Rashifal Scorpio/ कर्क संक्रांति राश‍िफल 2020 वृश्चिक- सूर्य यश व प्रतिष्ठा देंगे। आप जॉब को परिवर्तित करने की सोचेंगे जो कि भविष्य में बेहतर रहेगा। व्यवसाय में भी सफलता है। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गेहूं  का दान करें। इस माह जॉब में प्रमोशन हेतु प्रयास करें तो सफलता मिलने की संभावना अधिक है। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
  9. Kark Sankranti 2020 Rashifal Saggitarius/ कर्क संक्रांति राश‍िफल 2020 धनु- सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही सुखद रहेगा। व्यवसाय में सफलताओं व जॉब में प्रगति का समय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आपके ससुराल पक्ष की सहायता से कोई रुका सरकारी कार्य  पूर्णता की तरफ जाएगा।धन का आगमन होगा। लाल रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों के लिए यह परिवर्तन बहुत ही शुभ अवसरों वाला है। स्वास्थ्य सुख के लिए बजरंगबाण का नियमित पाठ करें।
  10. Kark Sankranti 2020 Rashifal Capricorn/ कर्क संक्रांति राश‍िफल 2020 मकर-   सूर्य राजनीति में सफलता देंगे।  स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहना होगा। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को तिल  का दान करें तथा हनुमानबाहुक का पाठ करें।
  11. Kark Sankranti 2020 Rashifal Aquarius/ कर्क संक्रांति राश‍िफल 2020 कुम्भ-  सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ है। आप एक ऐसे मिशन पर कार्य आरंभ करेंगे जो आपका ड्रीम रह चुका है। व्यावसायिक योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। हरा रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करें।
  12. Kark Sankranti 2020 Rashifal Pisces/ कर्क संक्रांति राश‍िफल 2020 मीन- यह परिवर्तन छात्रों के लिए बहुत शुभ है। राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का समय  है। व्यवसाय मे मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गेहूं का दान करें। सूर्य का यह गोचर प्रोन्नति का अवसर प्रदान करता है। प्रतिदिन सूर्य उपासना करते रहें। अन्न दान पुण्यदायी है।

कर्क संक्रांति 2020 : क्‍यों इस दिन नहीं करना चाह‍िए कोई शुभ कार्य
कर्क संक्रांति से जल तत्व की अधिकता होने लगती है और इस कारण नकारात्मकता हावी होने लगती है। इसलिए इस दौरान किया गया कार्य शुभ फल नहीं देता है। सूर्य के दक्षिणायन होने से नकारात्मक शक्तियां प्रभावी होती हैं जबकि जब सूर्य उत्तरायण होता है तो इससे शुभता का प्रसार होता है। यही कारण है कि कर्क संक्रांति पर कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इस दिन से सूर्य के साथ अन्य देवता गण भी निद्रा में चले जाते हैं। जब तक देवशयनी एकादशी नहीं आती और भगवान विष्णु नहीं जागते, तब तक भोलेनाथ सृष्टि को संभालते हैं। इसी वजह से सावन के महीने में शिव पूजन का महत्व और बढ़ जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल