लाइव टीवी

Karwa Chauth 2022 Date, Puja Muhurat: जानें करवाचौथ कब है 2022 में, नोट करें चांद को अर्घ्य देने की तिथि

Updated Jun 22, 2022 | 11:01 IST

Karwa Chauth 2022 Date, Time, Puja Muhurat (करवा चौथ कब है 2022): हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। जानें 2022 में करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा।

Loading ...
साल 2022 में कब मनाया जाएगा करवा चौथ का त्योहार
मुख्य बातें
  • पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाएं करती है करवा चौथ का व्रत
  • मान्यता है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की होती है प्राप्ति
  • रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद तोड़ा जाता है व्रत

Karwa Chauth 2022 Date, Puja Muhurat: भारत में करवा चौथ का व्रत बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। इतना ही नहीं इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth 2022 date) हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। यदि आप भी अपने पति की लंबी आयु के लिए इस बार करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat Date) रखने की सोच रही है या रखती है,तो यहां आप इसकी तिथि जान सकती हैं।

Karwa Chauth 2022 Date and Time in India

हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि (Karwa Chauth Date in India) को रखा जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर दिन रविवार को रखा जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार चतुर्थी तिथि में चंद्रोदयव्यापिनी मुहूर्त 13 अक्टूबर (when is Karwa Chauth in 2022) को ही है। इसलिए इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को ही रखा जाएगा।

करवा चौथ 2022 का की डेट और शुभ मुहूर्त 

  • कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि प्रारंभ- प्रातः काल 13 अक्टूबर 2022 को, समय- सुबह 1:59 से शुरू 
  • करवा चौथ 2022 की तिथि समाप्ति- 14 अक्टूबर 2022, समय- प्रातः काल 3:08 पर 
  • करवा चौथ 2022 पूजा का शुभ मुहूर्त- 13 अक्टूबर 2022, समय- शाम 5:46 से शाम 6:50 तक है


इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके निर्जला व्रत रखकर माता पार्वती यानी चौथ माता की पूजा करती हैं। करवा चौथ के दिन रात्रि में सुहागिन महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपने पति के हाथों से जल पी कर ही इस व्रत को तोड़ती है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियां हमेशा के लिए खत्म हो जाती हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल