लाइव टीवी

Sawan Month 2022 Start Date: जानें 2022 में कब से लगेगा सावन का महीना, क्या हैं श्रावण के चारों सोमवार की डेट

Updated Jun 22, 2022 | 12:52 IST

Saawan month start and End date in 2022, Sawan Mondays 2022 Dates (सावन 2022 में कब से है): हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। जानें सावन का महीना 2022 में कब से लगेगा और क्या हैं सावन सोमवार की डेट्स।

Loading ...
Saawan month start and End date in 2022
मुख्य बातें
  • हिन्दू धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है
  • यह महीना भगवान शिव को समर्पित है
  • शास्त्र के अनुसार भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यह महीना सबसे उत्तम माना जाता है

Sawan Month 2022 start date in India, Sawan 2022 kab se shuru hoga: हिंदू शास्त्र के अनुसार सावन का महीना भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। यह महीना भगवान शिव को ही समर्पित है। ऐसी मान्यता है, कि इस महीने में यदि व्यक्ति भक्ति पूर्वक भोलेनाथ की पूजा करें, तो उसकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण हो सकती है। यदि आप भी सावन महीने में भगवान शिव का व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले आपको इसकी तिथि, शुभ मुहूर्त और इनसे जुड़ी खास बातें जरूर जान लेनी चाहिए।

सावन 2022 कब से लगेगा

साल 2022 में सावन माह 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को यानी सावन पूर्णिमा के दिन समाप्त हो जाएगा। 
आपको बता दें साल 2022 में सावन मास में 4 सोमवार आ रहे हैं। सावन मास में सोमवार का बहुत महत्व होता है। इस दिन विधिवत शिव पूजन बहुत फलदायक माना जाता है।

Nag Panchami 2022 Date: नाग पंचमी 2022 की डेट

सावन सोमवार 2022 की डेट्स

  • सावन सोमवार 2022 का पहला सोमवार: 18 जुलाई 
  • सावन सोमवार 2022 का दूसरासोमवार: 25 जुलाई
  • सावन सोमवार 2022 का तीसरा सोमवार: 1 अगस्त
  • सावन सोमवार 2022 का पहला सोमवार: 8 अगस्त


Raksha Bandhan 2022 Date: कब है रक्षाबंधन 2022 की डेट

सावन के महीने में क्या करना चाहिए 

1. श्रावण माह में सूर्योदय से पहले नित्य क्रिया से निवृत्त हो जाएं।

2. पूजा स्थल को स्वच्छ कर वहां वेदी स्थापित करें।

3. सावन माह में भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

4. इस महीने में महादेव का व्रत पूरी श्रद्धा भाव के साथ संकल्प लेकर करें।

5. व्रत के दिन दो बार भगवान शिव की प्रार्थना करें।

6. पूजा में तिल का दिया जलाएं और भगवान शिव को फूल अर्पित करें।

7. मंत्रों का उच्चारण करते हुए त्रिलोकीनाथ को सुपारी,पंचामृत, नारियल एवं बेल की पत्तियां चढ़ाएं।

8. सावन व्रत के दौरान कथा पढ़ें या सुनें।

9. पूजा समाप्त होने के बाद प्रसाद का वितरण करें।

10. संध्या काल में पूजा समाप्ति के बाद व्रत खोलें और सामान्य भोजन करें।

माना जाता है कि इस महीने में हमेशा ओम नमः शिवाय का जाप करते रहना चाहिए। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल