लाइव टीवी

Pooja Samagri: घर के मंदिर में जरूर होनी चाहिए ये जरूरी सामग्रियां, इनके होने से मिलेगा पूजा का दुगना फल

Updated Jun 01, 2022 | 11:38 IST

Pooja Item For Worship: हिंदू धर्म से जुड़े हर घर पर पूजा-पाठ जरूर होते हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि पूजा के मंदिर या स्थान पर वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें जरूर रखनी चाहिए, जिससे कि भगवान का आशीर्वाद बना रहे।

Loading ...
पूजा सामग्री
मुख्य बातें
  • घर के मंदिर में जरूर रखें ये पूजा सामग्री
  • पूजा सामग्री के बिना अधूरी है पूजा
  • पूजा की शुभ व पवित्र चीजें रखने से घर में होता देवी-देवता का वास

Pooja Items For Home Temple Worship: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है और पूजा-पाठ से जुड़े कई नियम भी होते हैं। सभी घरों में पूजा के लिए मंदिर या फिर एक विशेष स्थान होता है, जहां देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। यह स्थान घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। किसी भी देवी-देवता की पूजा के लिए विशेष सामग्रियों की आवश्यकता होती है। क्योंकि पूजा सामग्रियों के बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है। किसी पूजा में बहुत ज्यादा सामग्रियों की आवश्यकता होती है तो कुछ पूजा में जल, तिलक, फूल और फल जैसी चीजों की ही जरूरत पड़ती है। लेकिन अगर आपके घर पर मंदिर है या विशेष पूजा स्थान है तो इसमें पूजा से जुड़े कुछ जरूरी सामग्रियों का होना बहुत जरूरी होता है। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें कि पूजा घर में ये पूजा सामग्रियां अवश्य हों। इन शुभ व पवित्र सामग्रियों के होने से भगवान का आशीर्वाद बना रहता है। जानते हैं क्या है वो चीजें..   

Also Read: Benefits Of Gayatri Mantra: अगर गायत्री मंत्र जपते हुए कर रहे हैं ये गलती तो नहीं मिलेगा पुण्य

पूजा घर पर जरूर रखें ये सामग्रियां

मोरपंख- पूजा घर में मोर का पंख जरूर रखें। दरअसल हिंदू धर्म के साथ वास्तु में भी मोर पंख का काफी महत्व होता है। इसे रखने से भगवान कृष्ण की कृपा बरसती है। क्योंकि भगवान कृष्ण को मोर पंख अतिप्रिय है। साथ ही मोर पंख रखने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।

शालिग्राम- घर के पूजा स्थल में शालिग्राम जरूर रखें। शालिग्राम को भगवान विष्णु का रूप माना गया है। शालिग्राम रखने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद बना रहता है।

Also Read: जेब में रखा पर्स भी बनता है उन्नति का कारक, लेकिन इन चीजों को पर्स में रखा तो झेलना पड़ेगा आर्थिक नुकसान

चंदन- चंदन की एक बट्टी और सिल्ली पूजा के स्थान पर जरूर रखें। प्रतिदिन पूजा में चंदन से भगवान शिव और शालिग्राम पर तिलक करना चाहिए। इसके अलावा पूजा के बाद अपने माथे पर भी चंदन का तिलक करें। चंदन का तिलक मस्तिष्क को शांत रखता है। 

अक्षत- अक्षत यानी चावल को भी पूजा के मंदिर में रखना चाहिए। रसोई घर के अलावा पूजा घर में भी चावल कभी खाली नहीं होना चाहिए। भगवान को पूजा में अक्षत चढ़ाने से वैभव की प्राप्ति होती है।

हल्दी- धार्मिक दृष्टिकोण से हल्दी को काफी शुभ माना जाता है। इसलिए पूजा घर में हल्दी की गांठ या हल्दी का बूरा जरूर रखें।

धूप व दीपक- धूप, अगरबत्ती और दीपक के बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। पूजा से पहले दीपक जलाया जाता है और पूजा के आखिर में आरती की जाती है। इसलिए पूजा घर में मिट्टी या किसी धातु का दीपक, माचिस, अगरबत्ती, धूप व कपूर जैसी चीजें जरूर रखें।

पूजा की अन्य सामाग्रियों में आप पूजा घर में चांदी का सिक्का, घंटी, दक्षिणावर्ती शंख, गंगाजल, धार्मिक पुस्तकें,कलश, कौड़ी और नैवेद्य जैसी शुभ और पवित्र चीजें जरूर रखें। इससे भगवान का आशीर्वाद बना रहेगा और घर पर कभी भी धन-संपत्ति की कमी नहीं होगी।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल