लाइव टीवी

kharmas in december 2021 : 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है खरमास, क्‍यों आता है ये महीना, क्‍या हैं न‍ियम

Updated Dec 10, 2021 | 10:05 IST

Kharmas december 2021 start date and Rules: 15 दिसंबर से खरमास प्रारंभ होने जा रहा है। ऐसे समय में हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं जिससे हमें शुभफल की प्राप्ति हो सके, यहां आप जान सकते हैं।

Loading ...
Kharmas december 2021 : start date, Rules of malin maas
मुख्य बातें
  • 14 दिसंबर से प्रारंभ हो जाएगा खरमास माह
  • हिंदू धर्म में इस माह को शुभ नहीं माना जाता है
  • खरमास माह में भगवान श्री हरि को तुलसी के पत्ते के साथ खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है

Kharmas 2021 start date in decemner: हिंदू पंचांग के मुताबिक जब सूर्य बृहस्पति की मीन राशि या धनु राशि में प्रवेश करता है तो उस समय को खरमास कहा जाता हैं। द‍िसंबर 2021 में खरमास की शुरुआत 14 तारीख से हो रही है। हिंदू शास्त्र में खरमास माह को शुभ नहीं माना जाता है। हिंदू धर्म में इस दौरान कोई भी शुभ कार्य कार्य नहीं किए जाते हैं। लेकिन इस महीने में यदि आप कुछ खास नियमों को अपनाएं, तो आपको भगवान सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। तो आइए जाने खरमास के दौरान हमें किन कामों को करने चाहिए और किन कामों को नहीं।

खरमास माह में करने वाले काम

  1. खरमास माह में एकादशी का व्रत करके भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते के साथ खीर का भोग लगाना चाहिए।
  2. हिंदू शास्त्र के अनुसार इस माह में ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके भगवान विष्णु को केसर वाले दूध से जलाभिषेक करके तुलसी माला से विष्णु मंत्र 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः' का जाप करना चाहिए।
  3. हिंदू धर्म के अनुसार पीपल के वृक्ष में ब्रह्मा विष्णु महेश का बास माना जाता हैं। इसलिए खरमास माह में इस वृक्ष की पूजा अवश्य करें।
  4. खरमास माह में आप बुरे कार्यों को त्याग कर भगवान श्री विष्णु की भक्ति में मन लगा सकते है।
  5. खरमास माह में भगवान विष्णु की भक्ति के साथ-साथ दान करना भी अच्छा माना जाता हैं।
  6. कार्य क्षेत्र में तरक्की पाने के लिए खरमास माह की नवमी तिथि को कन्या भोजन कराना बेहद लाभकारी माना जाता है।
  7. खरमास माह में भगवान सूर्य की उपासना करना बेहद लाभकारी होता है। जिन की कुंडली में सूर्य कमजोर हो उन्हें इस माह में सूर्य देवता की पूजा जरूर करनी चाहिए।


खरमास माह में ना करने वाले काम

हिंदू शास्त्र के अनुसार खरमास माह में भूलकर भी नई वस्तु, नया भवन या इलेक्ट्रॉनिक चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। इस माह में घर निर्माण या घर से संबंधित सामग्री भी खरीदना शुभ नहीं होता है। खरमास माह तक मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल