लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 11 दिसंबर 2021: स्वास्थ्य का ख्याल रखें 02 अंक के जातक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Updated Dec 10, 2021 | 15:12 IST

Ank rashifal, Today Numerology 11 December 2021: अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रह सकता है शनिवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपने शुभ अंक और अंक राशिफल।

Loading ...
11 दिसंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों के जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी।
  • स्वास्थ्य में सुधार के लिए बजरंगबाण का पाठ करें 04 अंक वाले।
  • 08 अंक वालों के लिए तिल का दान बेहतर रहेगा।

आज का अंकफल, 11 दिसंबर 2021: आज 11 दिसम्बर 2021 है। 11 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ लेकिन संघर्षमय होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। 02 का स्वामी चन्द्रमा है। 11-12-2021 का भाग्यांक 01 रहेगा। बुध, शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 02 के मित्र अंक 09, 01 तथा 03 हैं। भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य आत्मा, प्रशासन, न्याय, पिता, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

11 दिसंबर 2021 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02 
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व सूर्य का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में प्रगति के मार्ग को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- चन्द्रमा के प्रभाव से कफ की प्रॉब्लम आ सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में लाभ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- श्वांश जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 03 व 07 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए बजरंगबाण का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक01 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 01 के स्वामी सूर्य व आज के अंक स्वामी चन्द्रमा का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में चन्द्रमा व सूर्य कोई नवीन कार्य दे सकता है। केतु व चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी सूर्य है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। सूर्य व चन्द्रमा कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख के लिए तिल का दान बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब को सूर्य व मंगल नई दिशा देंगे। व्यवसाय में भाग्य स्वामी सूर्य व इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल