लाइव टीवी

Swapna Shastra: सपने में जलता व बुझता दीया देता है कई शुभ व अशुभ संकेत, जानिए क्या कहता है स्वप्नशास्त्र

Updated Aug 28, 2022 | 21:26 IST

Swapna Shastra Tips: सपने देखने का स्वप्न शास्त्र में विशेष महत्व है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने कई तरह के संकेत देते हैं। जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे ही कई बार लोग सपने में जलता व बुझता हुआ दीया देखते हैं। यह कई तरह के संकेत देता है।

Loading ...
सपने में दीया देखने का शुभ व अशुभ संकेत
मुख्य बातें
  • स्वप्न शास्त्र में सपनों का विशेष महत्व बताया गया है
  • ऐसा कहा जाता है कि यह सपने व्यक्ति के जीवन से जुड़े हुए होते हैं और यह अच्छी व बुरी घटनाओं का संकेत देते हैं
  • कई बार व्यक्ति ऐसे सपने देखता है जिनका जिंदगी से कोई लेना देना नहीं होता है

Swapn Shashtra Tips: सपने देखना एक सामान्य क्रिया है। ज्यादातर लोग सोते वक्त सपने जरूर देखते हैं। सपने अच्छे व बुरे कई तरह के होते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपनों का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि यह सपने व्यक्ति के जीवन से जुड़े हुए होते हैं और यह अच्छी व बुरी घटनाओं का संकेत देते हैं, इसलिए इन सपनों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार व्यक्ति ऐसे सपने देखता है जिनका जिंदगी से कोई लेना देना नहीं होता है। ऐसा ही कुछ सपना है पूजा के दीए को जलते व बुझते हुए देखना। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में पूजा के दीया देखना जीवन के लिए शुभ अशुभ दोनों तरह के संकेत देता है। आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में पूजा के दिया को देखने का क्या संकेत होता है।

Also Read- Hartalika Teej Vrat 2022 Arti: हरतालिका तीज के दिन करें ये आरती, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीष

जलता दीया देखना (Swapn Shashtra Tips)

अगर आप सपने में दीया जलते हुए देखते हैं तो यह शुभ संकेत होता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इसका संबंध आपके भविष्य से जुड़ा होता है। जलते दीए का यह सपना बताते हैं कि भविष्य में आपको कई अच्छे मौके मिलने वाले हैं। यह सपना सकारात्मक बदलाव के लिए होता है।

एक साथ जलता दीया देखना

वहीं अगर सपने में आप कई दीए एक साथ जलते हुए देखते हैं तो यहां भी शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यह सपना संकेत देता है कि आपको जीवन में एक बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। यह इस बात का भी संकेत देता है कि आप जिस भी कार्य में लगे हैं वह जल्द ही पूरा होने वाला है।

Also Read- Tree Worship Benefits: इन पेड़ों की पूजा करने से मिलता है विशेष फल, वास करते हैं मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु

बुझता हुए दीया देखना 

वहीं कुछ लोग सपने में बुझता हुआ दीया देखते हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक बुझता हुआ दीया देखना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। यह इशारा करता है कि भविष्य में आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है, इसलिए आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और पूरी तरह सतर्क हो जाना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल