लाइव टीवी

Lizard Falling On Body: जानिए छिपकली का शरीर के किन अंगों पर गिरना होता है शुभ और अशुभ

Updated Apr 27, 2022 | 19:26 IST

Lizard Falling On Body Sign: आपके साथ शायद ऐसा जरूर हुआ होगा कि आपके शरीर पर छिपकली गिरी हो। शकुन शास्त्र के अनुसार छिपकली का गिरना शकुन और अपशकुन संकेतों से जुड़ा होता है। शरीर के अलग-अलग हिस्से पर छिपकली गिरने के कई मतलब होते हैं, जिससे भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में पता चलता है।

Loading ...
छिपकली का गिरना शुभ और अशुभ
मुख्य बातें
  • शरीर के किसी खास अंग पर छिपकली का गिरना होता है शुभ और अशुभ
  • शकुन शास्त्र में बताए गए हैं छिपकली के गिरने शकुन और अपशुन संकेत
  • धन लाभ से लेकर मृत्यु के संकेत देता है छिपकली का शरीर पर गिरना

Lizard Falling On Body Parts Sign: छिपकली की रूपरेखा ऐसी होती है कि ज्यदातर लोग उसे देख डर जाते हैं। छिपकली जमीन पर, दीवारों पर, दरवाजे और खिड़कियों पर कहीं भी रेंगती हुई दिखाई दे सकती है। कभी-कभी अचानक छिपकली शरीर पर गिर जाती है और लोग डर जाते हैं। आपके साथ भी ऐसा जरूर हुआ होगा। हममें से कई लोग इसे नजर अंदाज कर देते हैं। लेकिन छिपकली का शरीर के कुछ हिस्सों पर गिरना शुभ और अशुभ माना जाता है। शास्त्रों में प्रचलित शकुन शास्त्र में छिपकली के विभिन्न अंगों पर गिरने के संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस लेख में हम आपको बताएंगे छिपकली गिरने से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में।

पढ़ें- कब है वैशाख यानी बुद्ध पूर्णिमा 2022, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त सहित संपूर्ण जानकारी

शरीर पर छिपकली गिरने के शकुन-अपशुन संकेत

  • पुरुष के कान पर छिपकली का गिरना शुभ होता है। पुरुष के दाएं कान पर छिपकली का गिरना आभूषण प्राप्ति का संकेत देता है। वहीं बाएं कान पर छिपकली का गिरना आयु में वृद्धि का संकेत होता है।
  • नाक पर अगर छिपकली गिरे तो इसे भाग्योदय का संकेत माना जाता है।
  • मुख पर छिपकली गिरने का मतलब है कि आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने वाले हैं।
  • बाएं गाल पर यदि छिपकली गिरे तो आपकी मुलाकात किसी प्रिय और खास मित्र से होने वाली है। वहीं दाएं गाल पर छिपकली गिरने का मतलब उम्र में बढ़ोतरी होती है।
  • गर्दन पर भी छिपकली गिरने के कई अर्थ होते हैं। गर्दन पर छिपकली गिरना इस बात का संकेत देता है कि आपको यश व वैभव की प्राप्ति होने वाली है।
  • पुरुष की दाढ़ी पर छिपकली गिरना अशुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि पुरुष की दाढ़ी पर छिपकली गिरने से उसका सामना किसी भयावह घटना से हो सकता है।
  • अगर छिपकली पुरुष की मूंछ पर गिरे तो उसे सम्मान की प्राप्ति होती है।
  • किसी के भौंह पर छिपकली का गिरना बेहद अशुभ माना जाता है। इससे उस व्यक्ति को भारी धन सकंट का सामना करना पड़ सकता है।
  • बाएं आंख पर छिपकली गिरने का संकेत भी किसी बड़ी हानि से होता है। लेकिन दाएं आंख पर छिपकली का गिरना किसी मित्र से मुलाकात का संकेत देती है।
  • कंठ पर छिपकली के गिरने का मतलब है कि आपके शत्रुओं का नाश होगा।
  • पीठ पर भी छिपकली गिरने के कई संकेत होते हैं। अगर पीठ के मध्य पर चिपकली गिरती है तो घर पर कलह-क्लेश की स्थिति बन सकती है।
  • पेट पर छिपकली के गिरने का संकेत होता है कि आपको किसी आभूषण की प्राप्ति हो सकती है।
  • दाएं पैर पर छिपकली गिरना यात्रा लाभ का संकेत होता है। वहीं बाएं पैर पर छिपकली के गिरने से बीमारी और कलह की संभावना बढ़ती है।

इस तरह से शरीर के अलग-अलग अंगों पर छिपकली के गिरने के शुभ-अशुभ संकेत होते हैं। लेकिन छिपकली अगर आपके शरीर के किसी भी अंग पर गिरे तो तुरंत अच्छे से स्नान करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि छिपकली जहरीली होती है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल