लाइव टीवी

28 अप्रैल 2022 का पंचांग: भगवान शिव का दुग्ध-गंगाजल व शहद से करें रुद्राभिषेक, जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Updated Apr 27, 2022 | 22:10 IST

28 April 2022 ka Panchang: आज रुद्राभिषेक करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में शिव जी का दर्शन करें।शिवपुराण का पाठ करें। यहां पढ़ें गुरुवार का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है।
  • भगवान शिव जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है
  • आज प्रदोष का पावन व्रत है।

28 April 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है।आज प्रदोष का पावन व्रत है। भगवान शिव जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज रुद्राभिषेक करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में शिव जी का दर्शन करें।शिवपुराण का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।

दुर्गा जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है।प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 28 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 28 अप्रैल 2022  
दिवस गुरुवार
माह वैशाख,कृष्ण पक्ष 
तिथि त्रयोदशी 
सूर्योदय

05:44am

सूर्यास्त 06:53pm
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

मीन

करण गरज
योग

वैधृति

अभिजीत मुहूर्त   11:562am से 12:45 pm तक 
विजय मुहूर्त  02:31pm से 03:26 pm तक
गोधुली मुहूर्त  06:41pm से 07:09pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल