लाइव टीवी

Janmashtami 2022 Puja Shubh Muhurat Today: जानें अपने शहर का जन्माष्टमी पूजन का शुभ मुहूर्त, निशिथ काल में करें पूजा

Updated Aug 19, 2022 | 23:08 IST

Krishna Janmashtami 2022 Puja Shubh Muhurat Time Today in Delhi, Noida, Gurgaon, Ghaziabad: आज पूरे भारत में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा, मुहूर्त के अनुसार करने की मान्यता है। यहां देखें दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई और गाजियाबाद समेत आपके शहर में आज किस मुहूर्त में कान्हा की पूजा की जाएगी।

Loading ...
Krishna Janmashtami 2022 Puja Shubh Muhurat
मुख्य बातें
  • 18 अगस्त के साथ आज यानी 19 अगस्त को भी मनाई जा रही है जन्माष्टमी। 
  • भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर हुआ था कान्हा का जन्म।
  • आज भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है श्री कृष्ण का जन्मोत्सव। 

Krishna Janmashtami 2022 Puja Shubh Muhurat Time Today in Delhi: कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है (Krishna Janmashtami 2022 Date)। आज हर कोई कृष्ण भक्ति में लीन नजर आ रहा है। इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 18 और 19 अगस्त दोनों दिन मनाया जा रहा है। कुछ लोगों ने कल यानी 18 अगस्त को व्रत रखा था वहीं कुछ लोग आज यानी 19 अगस्त को व्रत रख रहे हैं (Krishna Janmashtami 2022 Tithi)। बांके बिहारी मंदिर और कई इस्कॉन मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी आज मनाई जा रही है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्य रात्रि में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इसी समय भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने का विधान है। जहां देखें आपके शहर में कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब है (Krishna Janmashtami 2022 Puja Muhurat)। 

Janmashtami 2022 Puja Vidhi, Muhurat, Mantra

अपने शहर के अनुसार देखिए कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा मुहूर्त (Janmashtami 2022 Puja Muhurat In Your City) 

Janmashtami 2022 Puja Muhurat, Vidhi, Mantra

नई दिल्ली: 19 अगस्त मध्य रात्रि 12:03 से मध्य रात्रि 12:47

गुरुग्राम: 19 अगस्त मध्य रात्रि 12:04 से मध्य रात्रि 12:48 

नोएडा: 19 अगस्त मध्य रात्रि 12:03 से मध्य रात्रि 12:46

गाजियाबाद: 19 अगस्त मध्य रात्रि 12:03 से मध्य रात्रि 12:46

मुंबई: 19 अगस्त मध्य रात्रि 12:20 से मध्य रात्रि 01:05 

बेंगलुरु: 19 अगस्त मध्य रात्रि 12:01 से मध्य रात्रि 12:46

कोलकाता: 19 अगस्त रात 11:18 से मध्यरात्रि 12:03

अहमदाबाद: 19 अगस्त मध्य रात्रि 12:21 से मध्य रात्रि 1:06

जयपुर: 19 अगस्त मध्य रात्रि 12:09 से मध्य रात्रि 12:53 

हैदराबाद: 19 अगस्त रात 11:57 से मां की रात्रि 12:43

चेन्नई: 19 अगस्त रात 11:50 से मध्य रात्रि 12:36 तक

पुणे: 19 अगस्त मध्य रात्रि 12:16 से मध्य रात्रि 01:01 

Janmashtami 2022 Puja Vidhi, Muhurat

इस वर्ष भगवान श्री कृष्ण का 5249वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, जन्माष्टमी पर नीशीथ काल में भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, श्री कृष्ण की पूजा करने से जीवन सुखमय रहता है। इसके साथ श्री कृष्ण की कृपा सदैव अपने भक्तों पर बनी रहती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल