लाइव टीवी

Lal Kitab Upay: चंद्र के मकान में रहने के हैं कई फायदे, सुख-समृद्धि के साथ घर में बनी रहती है शांति 

Updated Feb 06, 2021 | 15:19 IST

लाल किताब के अनुसार यह कहा गया है कि चांद के मकान में रहना बहुत लाभदायक होता है। इससे परिवार वालों का स्वास्थ्य बना रहता है साथ में धन में वृद्धि भी होती है।

Loading ...
Lal Kitab ke Upay
मुख्य बातें
  • चंद्र के मकान में रहने से धन में होती है बरकत
  • चंद्र के मकान में रहने से मन रहता है शांत
  • सुख और सुविधाओं से परिपूर्ण रहते हैं चंद्र के मकान में रहने वाले जातक

Lal Kitab ke Upay: हिंदू मान्यताओं के अनुसार यह कहा जाता है कि किसी जातक की कुंडली देखकर उसके मकान की स्थिति के बारे में पता लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं जातक की कुंडली के अनुसार उसका मकान भी निर्मित किया जा सकता है। लाल किताब में यह बताया गया है कि हर एक ग्रह का अपना मकान होता है जिसके लाभ और हानी दोनों होते हैं।

अगर मकान के पास कीकर, आम या खजूर का वृक्ष है तो उसका मतलब की यह मकान शनि का है। ऐसे घर की पीछे वाली दीवार कच्ची होती है, अगर यह दीवार गिर जाए तो इसका मतलब की शनि पक्ष खराब है। लाल किताब के अनुसार चंद्र का मकान ज्यादातर पश्चिम या उत्तर कोण में ही निर्मित किया जाता है। ऐसे ही मकान से कुछ दूर पानी का स्त्रोत होता है।

इन मकानों के आसपास दूध वाले पौधे या पेड़ पाए जाते हैं। अगर चंद्र का मकान पश्चिम में है तो इसके ऊपर शनि का प्रभाव रहता है, दूसरी ओर, अगर यह घर उत्तर में है तो इसके ऊपर गुरु का प्रभाव रहता है। यहां जानिए चंद्र के मकान में रहने के क्या फायदे हैं।

मानसिक शांति बनी रहती है

लाल किताब में यह बताया गया है कि जिन जातकों का घर चंद्र का होता है उनका मानसिक स्वास्थ्य हमेशा बेहतर रहता है। ऐसे लोगों को मानसिक शांति मिलती है और इनसे परेशानियां दूर रहती हैं।

महिलाओं की सेहत रहती है उत्तम

जिन जातकों का घर चंद्र का होता है उनके परिवार की महिलाएं हमेशा स्वस्थ रहती हैं। इनके परिवार की महिलाएं रोगों से दूर रहती हैं। 

धन में होती है बरकत

चंद्र के घर में रहने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ऐसे घर में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है और धन में बरकत होती रहती है। ऐसे लोगों के घरों में समृद्धि हमेशा बनी रहती है। 

सुख और सुविधाओं से परिपूर्ण

चंद्र के मकान में रहने वाले जातकों को हर एक सुख और सुविधाएं मिलती है। उनके घर में वैभव हमेशा बना रहता है। 

जुबान की मिठास है लाभकारी

अगर चंद्र के मकान में रहने वाले जातकों का जुबान मीठा है यानी यह लोग अगर व्यवहार में सर्वश्रेष्ठ हैं तो इन लोगों को भविष्य में किसी भी दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे लोग हर एक तरह की परेशानी से बचे रहते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल