लाइव टीवी

Chanakya Niti For Success: सफलता प्राप्‍त करने के लिए चाणक्य ने बताए ये खास मंत्र, अपना लिया तो तरक्‍की पक्‍की

Updated Jun 25, 2022 | 06:01 IST

Chanakya Niti in hindi: सफलता प्राप्‍त करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। चाणक्य नीति भी इन्हीं में से एक ऐसा उपाय है, जो जिंदगी की कई मुश्किलों को सुलझाने में मदद करने के साथ सफलता प्राप्‍त करने का रास्‍ता दिखाती है। चाणक्य नीति के अनुसार, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को अपनाकर जिंदगी की कई मुश्किलों को आसान बनाया जा सकता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
आचार्य चाणक्‍य से जानें सफलता के खास मंत्र
मुख्य बातें
  • सफलता प्राप्‍त करने के लिए सक्रिय रहना जरूरी
  • हमेशा पॉजिटिव रहने के साथ आत्मविश्वास बनाए रखें
  • मेहनत करने वाले कभी जीवन में असफल नहीं होते हैं

Chanakya Niti in hindi: मुश्किलें जिंदगी की अहम हिस्‍सा होती हैं। इन मुश्किलों व कठिनाईयों को देखकर कुछ लोग जहां डरकर अपने कदम पीछे खींच लेते हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो मुश्किलों से लड़कर आगे बढ़ते रहते हैं। सफलता ऐसे लोगों को ही मिलती है जो हर मुश्किलों को सामना करते हैं। ऐसे लोगों के बारे में बताते हुए आचार्य चाणक्य ने कहा कि जो सफल होते हैं, उनके अंदर कुछ खास गुण होते हैं। जिनके अंदर ये गुण होते हैं, उनकी सफलता की संभावना बढ़ जाती है। आचार्य चाणक्‍य ने नीतिशास्‍त्र में इन गुणों के बारे में विस्‍तार से बताया है।

सक्रिय रहना सीखें

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार जीवन में सफल होने के लिए व्‍यक्ति का सक्रिय होना जरूरी है। सफलता के लिए अपनी आंख, कान और दिमाग खोल कर रखें और अपने आस-पास की चीजों को लेकर हमेशा सचेत रहने की कोशिश करें।

हमेशा पॉजिटिव रहें

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार जो लोग निगेटिविटी से भरपूर रहते हैं उन्‍हें सफलता कम ही मिल पाती है। वहीं, व्‍यक्ति की पॉजिटिव सोच उसे अपने सपने के एक कदम करीब ले जा सकती है। इसलिए अच्छे और बुरे का ज्ञान रखते हुए अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।

पैसा बचाएं

चाणक्य नीति के मुताबिक, व्‍यक्ति को कभी भी अपना पूरा धन नहीं खर्च करना चाहिए। बुद्धिमानी इसी बात है कि जरूरी कार्यों के लिए धन खर्च करने के साथ-साथ कुछ पैसा बुरे दिनों के लिए बचाकर भी रखना चाहिए। इससे आपको कभी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा और आपके पास फाइनेंशियल सिक्योरिटी भी रहेगी।

मेहनत करते रहें

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार परिश्रम करने वाला व्‍यक्ति कभी भी असफल नहीं होता है, क्‍योंकि परिश्रम सफलता की कुंजी है। सफल होने के लिए सही दिशा में मेहनत करना बेहद जरूरी होता है। बेशक, आपकी मेहनत को लोग कुछ देर के लिए नजरअंदाज कर सकते हैं, लेकिन लगातार मेहनत करने से आपको एक दिन सफलता जरूर मिलती है।

आत्मविश्वास न खोयें

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार आत्मविश्वास के बगैर कभी सफलता नहीं मिलती है। सफल होने के लिए सबसे पहले व्‍यक्ति को खुद पर भरोसा करने की जरूरत पड़ती है। अगर आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा है, तो आप आत्मविश्वास के साथ सफलता पाने की राह पर अग्रसर रहेंगे।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल