लाइव टीवी

Inauspicious Sign: हाथ से बार-बार छूट रही हैं ये चीजें, तो हो सकता है बड़े सकंट से सामना, हो जाएं सावधान

Updated Jun 24, 2022 | 20:10 IST

Inauspicious Sign Sudden Drop From Hand: हाथों से अगर कोई चीज बार-बार फिसलकर या छूटकर गिर रही है तो यह अकारण नहीं है। बल्कि यह अपशकुन का संकेत हैं। ऐसी घटनाएं इस बात का संकेत होती हैं कि व्यक्ति का काम बिगड़ने वाला है या फिर उसे कोई बड़ा नुकसान होने वाला है।

Loading ...
अपशकुन संकेत
मुख्य बातें
  • ग्रह दोष के कारण हाथ से छूटती हैं चीजें
  • कई चीजों का गिरना वास्तु दोष का देती है संकेत
  • नमक का बार-बार गिरना नहीं है अच्छा संकेत

Bad Omen Sign Sudden Drop From Hand: कई बार हम रसोईघर में जल्दबाजी में काम करते हैं या फिर कहीं जाने में देरी हो रही होती है तो आपाधापी में बहुत हड़बड़ी में काम करते हैं। इसी हड़बड़ी में बहुत सारी गड़बड़ी यानी गलतियां हो जाती है। इन गलतियों को हम नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। इसी तरह हमारे दैनिक जीवन में होने वाली छोटी-छोटी घटनाएं भी आने वाली अनहोनी का संकेत देती है। कुछ चीजें अगर हाथ से बार-बार छूट रही है तो यह अच्छा नहीं माना जाता है। यह ग्रह दोष या वास्तु दोष को दर्शाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो सचेत हो जाइये। जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं, जिसका हाथों से बार-बार गिरना या छूटना होता है अशुभ।

नमक (Salt)- नमक का संबंध शुक्र और चंद्रमा से होता है। अगर रसोई में काम करते हुए बार-बार नमक गिर रहा है तो यह शुक्र और चंद्रमा के कमजोर होने का संकेत है। इसे अच्छा नहीं माना जाता है। इन ग्रहों के कमजोर होते ही पति-पत्नी के वैवाहिक रिश्ते में परेशानियां आने लगती है और आपको सांस संबंधी बीमारी हो सकती है।

दूध (Milk)-  चूल्हे पर चढ़ा दूध का बर्तन से बाहर गिरना या हाथ से दूध का ग्लास छूटना भी बहुत अशुभ होता है। दूध का संबंध चंद्र से है और इससे आपको आर्थिक व पारिवारिक संकट का सामना करना पड़ता है।

Also Read:  July 2022 Vrat & Festival List: जुलाई से लग जाएगा सावन, देखें कब हैं देवशयनी एकादशी, हरियाली तीज, प्रदोष, शिवरात्रि के व्रत

तेल (Oil)- तेल का गिरना भी अच्छा नहीं माना जाता है। अगर बार-बार आपके हाथ से तेल गिर रहा है तो समझ लीजिए कि यह बहुत बड़े संकट का संकेत है। इससे परिवार के सदस्य पर कर्ज का बोझ बढ़ता है और अकारण खर्च की संभावना हो सकती है।

खाना (Food)- खाना खाते समय या परोसते समय खाने की प्लेट आपके हाथ से बार-बार गिर रही है तो यह इस बात का संकेत है कि आपके घर जल्द कोई मेहमान आ सकता है या फिर घर पर नकारात्मकता या दरिद्रता का वास होने वाला है।

Also Read:  Gemology: रत्नों को पहनने से पहले जान लें ये 10 जरूरी नियम, वरना नहीं मिलेगा लाभ

दिनचर्या में ये घटनाएं आमतौर पर हर व्यक्ति के साथ होती हैं। अगर ऐसा एक दो बार हो रहा तो कोई बात नहीं। लेकिन यह घटनाएं बार-बार हो रही है और आपके हाथ से ये चीजें बार-बार छूट रही है तो आपको सचेत हो जाना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल