लाइव टीवी

महाशिवरात्रि पर बन रहा है पंचग्रहों का शुभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होंगे मालामाल

Updated Feb 28, 2022 | 19:42 IST

Mahashivratri 2022 Shubh Samay: महाशिवरात्रि पर पंचग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। मकर राशि के बारहवें भाव में पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस राशि में मंगल, बुध, शुक्र, चंद्रमा और शनि विराजमान रहेंगे। तथा मंगलवार को महाशिवरात्रि पड़ने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है।

Loading ...
Mahashivratri 2022 (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • इस वर्ष 01 मार्च को पड़ रही है महाशिवरात्रि। 
  • इस दिन बन रहा है पंचग्रहों का शुभ संयोग।
  • बेहद शुभ मानी गई है महाशिवरात्रि तिथि।

Mahashivratri 2022 Date, Puja Samay, Shubh Sanyog, Shubh Muhurat: भोलेनाथ के भक्त जिस समय का इंतजार पूरे साल करते हैं वो घड़ी आ गई है, महाशिवरात्रि में अब चंद घंटे बाकी हैं। भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन महादेव ज्योर्तिलिंग के रूप में श्रीहरि भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी के सामने प्रकट हुए थे। महाशिवरात्रि के दिन विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और समस्त कष्टों का निवारण होता है। मान्यता है कि इस दिन रात्री पूजन करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है, चतुर्दशी तिथि कल यानी 1 मार्च 2022, मंगलवार को सुबह 03 बजकर 16 मिनट से शुरू हो रही है।

बता दें इस बार महाशिवरात्रि पर पंचग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। मकर राशि के बारहवें भाव में पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस राशि में मंगल, बुध, शुक्र, चंद्रमा और शनि विराजमान रहेंगे। तथा मंगलवार को महाशिवरात्रि पड़ने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है। ग्रहों के इस शुभ संयोग का असर मनुष्य के जीवन पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व विशेष रहने वाला है, इनके जीवन में सकारात्मकता का वास होगा और धन प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होगी। वहीं कई जातकों के जीवन में विघ्न बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं कि किन राशियों कि महाशिवरात्रि से चमकेगी किस्मत और राशि के अनुसार महाशिवरात्रि पूजन विधि।

Also Read: Mahashivratri Ke Upay: महाश‍िवरात्र‍ि के उपाय, जानें वो टोटके जो द‍िला सकते हैं भोलेनाथ की कृपा

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि

मेष राशि के स्वमी मंगल हैं। इस राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास रहने वाला है। मेष राशि के लोगों पर ग्रहों की कृपा रहने वाली है। उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी, समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी और आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा व धन प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होगी। तथा नौकरी में पदोन्नति होगी व शुभ संदेश की प्राप्ति होगी। साथ ही जीवन में सकारात्मकता का वास होगा और किस्मत के सितारे एक बार फिर आसमान को छुएंगे। इस राशि के जातक महाशिवरात्रि के विधिवत भोलेनाथ की पूजा अर्चना करें तथा नीचे दिए इस मंत्र का 108 बार जाप करें। अगर संभव हो तो रात्रि पूजन अवश्य करें।

ओम नागेश्वराय नम:

ह्रीं ओम नम: शिवाय ह्रीं

इससे शिक्षा के क्षेत्र में आ रही सभी विघ्न बाधाएं दूर होंगी और सालों से आप जिस कार्य को करने की योजना बना रहे हैं वो पूर्ण होगा।

Also Read: Maha Shivratri 2022 Date, Puja Timings: जानें इस साल कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

वृषभ

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं, इस राशि के जातकों के लिए भी महाशिवरात्रि का विशेष रहने वाला है। वृषभ राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन चमेली के फूल से बाबार का श्रंगार करें और दूध से जलाभिषेक कर ओम नागेश्वराय मंत्र का 108 बार जाप करें इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और समस्त कष्टों का निवारण होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए ये महीना बेहद खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी, समाज में मान सम्मान व पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी और कार्यों में आ रही सभी विघ्न बाधाओं का अंत होगा। इस राशि के स्वामी बुध है। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करें और पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। ध्यान रहे इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करना चाहिए और दूध से जलाभिषेक करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आने वाला महीना बेहद खास है। इस राशि के जातकों को कारोबार में बड़ा फायदा मिलेगा और नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति होगी। इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जिन्हें भगवान शिव ने अपनी जटाओं में बांध रखा है। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन इस राशि के जातक भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें और भोलेनाथ के द्वादश नामों का स्मरण करें। तथा रुद्राष्टाध्याय का पाठ करें, इससे आपके कष्टों का निवारण होगा। भोलेनाथ की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी व कार्यों में आ रही सभी विघ्न बाधाओं का अंत होगा और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी।

Also Read: Mahashivratri 2022: भोलेनाथ की मूर्ती स्थापित करने के वास्‍तु न‍ियम, छोटी सी गलती कर देगी श‍िवजी को रुष्‍ट

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। इस राशि के जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। जो भी कार्य करना चाहेंगे वो पूर्ण होगा, जो लोग महीनों से नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी की प्राप्ति होगी। व्यापार में बड़ा फायदा होगा। इसके लिए महाशिवरात्रि के दिन रात्रि में भगवान शिव का शहद से अभिषेक करें और भोलेनाथ के पंचाक्षरी मंत्र का जप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि के जातकों के लिए थोड़ा कष्टदायी समय है। महाशिवरात्रि के अवसर पर आप जल में दूध मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करें और शिव चालीसा का पाठ करें। इस राशि की लड़कियां व महिलाएं ध्यान दें भगवान शिव की पूजा करते समय बेलपत्र, धतूरा, भांग सभी चीजें लोटे में मिला लें और शिवलिंग पर अर्पित कर ओम नमो: भगवते रुद्राय मंत्र का जाप करें। इससे आपके जीवन में आने वाली सभी विघ्न बाधाएं दूर होंगी और आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा।

मेष राशि

मेष राशि की तरह तुला राशि के जातकों के लिए भी अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। इस राशि के जातकों के भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी और घर परिवार में खुशी का माहौल होगा। इस दौरान आपके जीवन में कई उतार चढ़ाव आएंगे लेकिन इससे आप आसानी से बाहर निकल जाएंगे। ध्यान रहे इस राशि के जातक किसी विवाद में ना पड़े अन्यथा आपके लिए संकट उत्पन्न हो सकता है। तथा महाशिवरात्रि के अवसर पर आप दही से महादेव का अभिषेक करें और शिवाष्टक का पाठ करें। बता दें तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, ऐसे में रुद्राष्टक का पाठ आपके लिए अत्यंत फलदायी होगा। तथा 108 बार पंचाक्षरी मंत्रों का जाप करें, इससे आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए धन लाभ के विशेष अवसर मिलेंगे व समाज में मान सम्मान में की प्राप्ति होगी। तथा अपने कार्यक्षेत्र में आपका मनोबल बढ़ेगा और भाग्य भी आपका हर प्रकार से साथ देगा। आपके घर में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही ध्यान रहे कि महाशिवरात्रि के अवसर पर घी से महादेव का अभिषेक करें और पंचाक्षरी मंत्र का 108 बार जप करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह महीना बेहद खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों की सभी मनोकामनाएं व इच्छाएं पूर्ण होंगी और कष्टों का निवारण होगा। इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के अवसर पर आप भगवान शिव और माता पार्वती को पीली चीजें अर्पित करें ओम पार्वती नाथाय नम: इस मंत्र का जाप करें। तथा प्रसाद के रूप में भोलेनाथ को मखाने का भोग लगाएं और शिवाष्टक का पाठ करें। इससे आपके कष्टों का निवारण होगा। ध्या रहे इस राशि के जातकों का चंद्रमा कमजोर रहने वाला है। ऐसे में नीचे दिए मंत्रों का जप करें।

ओम त्तपुरुषा विध्म्ये
महादेवाय धीमाह।
तन्नो रुद्र: प्रचोदया।

इससे आप पर भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के लिए महाशिवरात्रि का समय अत्यंत फलदायी रहने वाला है। इस राशि के जातकों को समाज में मान सम्मान व पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। तथा लंबे समय से इंतजार के बाद आपको नौकरी की प्राप्ति होगी। बता इस राशि के जातकों पर पांच ग्रहों की पंचायत लगने जा रही है। ऐसे में आपको जबरदस्त फायदा होने वाला है, उन्नति के सारे द्वार खुल जाएंगे। तथा कड़ी मेहनत व परिश्रम के बल पर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि आपके जीवन साथी के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। महाशिवरात्रि के अवसर पर गन्ने के रस से भोलेनाथ का अभिषेक करें और शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें। बता दें मकर राशि में शनिदेव विराजमान रहते हैं इसलिए शनिदेव की भी विधिवत पूजा अर्चना करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के कारोबार में वृद्धि होगी और जीवन में आ रही सभी विघ्न बाधाएं दूर होंगी। अपनी कड़ी मेहनत व परिश्रम के बल पर आप बड़े से बड़े मुकाम को हासिल करने में कामयाब होंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर दूध, दही व शक्कर से भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव मंत्रों का जाप करें। इससे आपको विशेष फल की प्राप्ति होगी।

मीन राशि

मीन के जातकों के लिए भी ये महीना खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा और जीवन में सफलता मिलेगी। तथा व्यापार जीवन में बड़ा मुनाफा होने वाला है तथा पुराना लेन देन निपटाने के लिए ये महीना आपके लिए खास रहने वाला है। कुल मिलाकर आपको चौतरफा लाभ मिलने वाला है। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का अभिषेक मौसमी या संतरे के रस से करें। तथा चंदन की माला से भोलेनाथ के मंत्रों का जाप करें।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल