लाइव टीवी

Panchang Today, 01 मार्च 2022 का पंचांग: महाशिवरात्रि के दिन आज है धनिष्ठा नक्षत्र, जानें आज के शुभ मुहूर्त

Updated Feb 28, 2022 | 17:29 IST

01 March 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए मंगलवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 1 मार्च 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
आज का पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज लाल फलों व गेंहू दान का बहुत महत्व है
  • आज गुरु, शनि व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
  • जानें 1 मार्च 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

01 March 2022 ka Panchang:  आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तथा धनिष्ठा नक्षत्र है।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।मंगलवार का व्रत रहें।दान पुण्य करें।आज लाल फलों व गेंहू दान का बहुत महत्व है।रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरु, शनि व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 1 मार्च 2022 (Today Panchang)

दिनांक 1 मार्च 2022 
दिवस मंगलवार
माह फाल्गुन, कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी
सूर्योदय 06:47am
सूर्यास्त 06:22 pm
नक्षत्र धनिष्ठा
सूर्य राशि कुंभ
चन्द्र राशि 04:35pm तक फिर कुंभ 
करण विष्टि
योग परिघ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   12am से 12:57pm तक 
विजय मुहूर्त  02:28 pm से 03:17 pm तक 
गोधुली मुहूर्त  05:58pm से 06:27pm तक

राहुकाल का समय - सायंकाल 03 बजे से 04:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल