लाइव टीवी

Makar Sankranti 2022: सूर्य के मकर राश‍ि में प्रवेश से बदलेगी ग्रह चाल, देखें राश‍ि के अनुसार दान व उपाय

Updated Jan 14, 2022 | 06:56 IST

Makar Sankranti 2022 ke upay ( what to do on Makar Sankranti as per zodiac sign) : मकर संक्रांति पर सूर्य का प्रवेश मकर राश‍ि में होता है। देखें अपनी राश‍ि के अनुसार आपको क‍िस चीज का दान करना चाह‍िए और ग्रह शांत‍ि के ल‍िए क्‍या करें उपाय।

Loading ...
what to do on Makar Sankranti as per zodiac sign
मुख्य बातें
  • सूर्य के राश‍ि बदलने से कोई परेशानी सामने आए तो श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ शुभ रहता है
  • मकर संक्रांति पर त‍िल का दान हर राश‍ि के ल‍िए शुभ रहता है
  • महामृत्युंजय मंत्र का जप भी कष्‍ट न‍िवारण करता है

What to do on Makar Sankranti 2022 as per zodiac sign : साल 2022 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। कुछ जगहों पर 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस संक्रांत‍ि को मान्‍यताओं में खास स्‍थान द‍िया गया है। वैज्ञानिकीय दृष्टि से भी मकर संक्रांति का पर्व मासने रखता है। दरअसल इस दिन से मौसम में बदलाव शुरू हो जाता है। सूर्य के प्रकाश में गर्मी और तपन बढ़ने लगती है। मकर संक्रांति को शीत ऋतु के समापन और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मकर संक्रांति पर तिल, मूंग दाल और खिचड़ी का सेवन करना लाभदायक माना गया है। इस दिन किसी जरूरतमंद को काले तिल का दान करें और सात्विकता का पालन करें। 

देखें मकर संक्रांति पर राश‍ि के अनुसार दान व उपाय

मेष- गायत्री मंत्र का जप करें। सूर्य उपासना व हनुमान जी की पूजा करें। भगवान विष्णु जी की व शिव जी की पूजा करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ अत्यंत आवश्यक है। गेंहू का दान करें।

Makar Sankranti Rashifal 2022: सूर्य के मकर राश‍ि में प्रवेश का आप पर क्‍या पड़ेगा असर

वृष- श्री सूक्त व आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ करें। विष्णुसहस्रनाम के पाठ से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। तिल व गुड़ का दान करें।

मिथुन- श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। भगवान विष्णु के साथ साथ सूर्य पूजा भी करें। सूर्य के बीज मंत्र का जप करें व फिर हवन करें। शारीरिक कष्टों से मुक्ति के लिए गायत्री मंत्र का जप करें।

कर्क- जो लोग रोग या किसी भय से परेशान हैं,वो हनुमानबाहुक का 09 बार पाठ करें। जिनको लगता है कि अब हम असुरक्षित हैं ,ऎसे लोगों को श्री रामरक्षास्तोत्र का  पाठ करना बहुत प्रभावी है। श्री सूक्त के पाठ से धन की प्राप्ति होगी।

Makar Sankranti 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: कब पड़ रही है मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी? 

सिंह- सूर्य उपासना करें। तिल व गुड़ का दान अवश्य करें। आज दान का बहुत महत्व है। मकर संक्रांति पर चावल,दाल,आलू,सब्जी इत्यादि कम से कम 18 व्यक्तियों के भोजन के बराबर अन्न दान अवश्य करना चाहिए। सूर्य व मंगल के बीज मंत्र का जप करें।

कन्या- बुध व सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। लाल वस्त्र व अन्न का दान करने से धन की प्राप्ति होगी। बुध व सूर्य के द्रव्यों का दान करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

तुला- अपने राशि के स्वामी ग्रह यानी शुक्र व बुध के साथ सूर्य के बीज मंत्र का जप अवश्य करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। तिल का दान करें।

वृश्चिक- मंगल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। लाल फलों व तिल का दान करें।
कम्बल का दान करें।

Happy Makar Sankranti 2022 Wishes Images, Messages: मकर संक्रांति के शुभेच्छा संदेश

धनु- गुरु  के बीज मंत्र का जप करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। गुड़ व खिचड़ी का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।     

मकर- हनुमानबाहुक व श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से सुख का आगमन होता है।

कुंभ- शनि व शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। तिल का दान करें। कम्बल का दान करें।

मीन- गुरु व सूर्य के बीज मंत्र का जो करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ व तिल तथा गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल