लाइव टीवी

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति के दिन जरूर करें ये 7 महत्वपूर्ण काम, जान लें जरूरी न‍ियम

Updated Jan 14, 2022 | 06:28 IST

what to do on Makar Sankranti (मकर संक्रांति के न‍ियम) : मकर संक्रांति भारत में अलग-अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न तरीके से मनाया जाता हैं। यहां आप मकर संक्रांति से जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं, जिसे करने का सलाह दी जाती हैं।

Loading ...
Makar Sankranti ke niyam,
मुख्य बातें
  • मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से हजार गुना पुण्य प्राप्त होता हैं
  • मकर संक्रांति को सुख और समृद्धि का दिन माना जाता हैं
  • उत्तर भारत में मकर संक्रांति के दिन भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है

Makar Sankranti 2022 Rules or Niyam : भारत में मकर संक्रांति अलग-अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न तरीके से मनाई जाती हैं। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर होते हैं। मकर संक्रांति के दिन शुभ कार्य करने की सलाह सदियों से दी जा रही है। तो आइए चले उन कार्यों के बारे में जानने, जो मकर संक्रांति के दिन हमें अवश्य करनी चाहिए। 

मकर संक्रांति के दिन क्‍या करना चाह‍िए 

1.  सूर्य की करें आराधना 
हिंदू शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में की ओर जाता हैं। शास्त्र के अनुसार इसी दिन से ठंड में कमी आनी शुरू हो जाती है। इसलिए लोग इस दिन सूर्य देवता की आराधना करते है।

Happy Makar Sankranti 2022 Wishes Images, Messages

2. पतंग उड़ाना 
भारत में मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए, तो इस दिन पतंग उड़ाने के कारण हम खुद को सूर्य के प्रकाश में घंटों रखते हैं जिसके कारण हमारी त्वचा और हड्डियां हड्डियों को लाभ पहुंचता हैं।

3. स्नान करना
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनि देव को मनाने के लिए उनके घर गए थे। मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से हजार गुना पुण्य प्राप्त होता हैं।

Makar Sankranti 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat

4. दान पुण्य करना
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के दिन दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन तिल, गुड़, खिचड़ी या नए वस्त्र दान करने के साथ दक्षिणा भी ब्राह्मणों को दिया जाता हैं।

5. गाय को चारा खिलाना
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति को सुख-समृद्धि का दिन माना जाता हैं। इस दिन खासतौर पर गाय को चारा खिलाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन के बाद से शुभ कार्य प्रारंभ किये जाते है। 

Makar Sankranti Rashifal 2022: सूर्य के मकर राश‍ि में प्रवेश का आप पर क्‍या पड़ेगा असर

6. हवन करना 
मकर संक्रांति पर घर में मंत्रोच्‍चारण के साथ हवन जरूर करें। इससे घर में सकारात्‍मक उर्जा बढ़ती है और ये वातावरण की शुद्धि के ल‍िए भी अच्‍छा है। 

7. तिल और गुड़ खाना 
मकर संक्रांति सर्दियों के मौसम में मनाया जाता है। ऐसे मौसम में हमारे शरीर का तापमान बहुत कम हो जाता है। यदि आप मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ से बने पकवान खाएं, तो आपके शरीर में गर्मी आ सकती हैं। उत्तर भारत में इस दिन भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। 

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल