लाइव टीवी

Margashirsha month 2021 marriage dates : मार्गशीर्ष माह 2021 में शादी विवाह के शुभ मुहूर्त की ल‍िस्‍ट

Updated Nov 22, 2021 | 16:56 IST

Margashirsha Month 2021 Marriage Muhurats (मार्गशीर्ष माह 2021 में शादी विवाह के मुहूर्त) : हिंदू पंचांग के अनुसार 19 नवंबर से मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो चुकी है और इस मास में शादी विवाह के कुल 11 मुहूर्त हैं।

Loading ...
मार्गशीर्ष महीने में शादी विवाह के मुहूर्त
मुख्य बातें
  • 19 नवंबर से हो चुकी है मार्गशीर्ष माह की शुरुआत, सनातन धर्म में है इस महीने का विशेष महत्व।
  • मार्गशीर्ष के महीने में 20 नवंबर से 13 दिसंबर 2021 तक शादी विवाह के कुल 11 लग्न और मुहूर्त हैं।
  • 14 दिसंबर से लग रहा है खरमास, इस दौरान सभी शुभ कार्यों की होती है मनाही।

Margashirsha Month 2021 Wedding dates : सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त का विशेष महत्व होता है खासकर शादी विवाह के लिए। देवउठनी एकादशी से शादी की शहनाई और गाजे की धुन एक बार फिर शुरु हो गई है। कार्तिक के महीने में 15 नवंबर 2021 को शादी का पहला मुहूर्त था। कार्तिक के बाद मार्गशीर्ष के महीने में 20 नवंबर से 13 दिसंबर 2021 तक शादी विवाह के कुल 11 लग्न और मुहूर्त हैं। इस दौरान आप किसी भी शुभ कार्य का आयोजन कर सकते हैं।

हिंदू धर्म में इस महीने को सभी महीनो में सर्वाधिक पवित्र माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार यह महीना भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। गीता में वर्णित एक कथा के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने मार्गशीर्ष महीने को अपना स्वरूप बताया है। आपको बता दें 13 दिसंबर 2021 के बाद हिंदू पंचांग के अनुसार 19 नवंबर से मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो चुकी है और 20 दिसंबर 2021 को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के साथ इसकी समाप्ति होगी। कार्यों की मनाही होती है और किसी भी प्रकार का शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं मार्गशीर्ष माह में शादी विवाह के शुभ मुहूर्त।

मार्गशीर्ष 2021 start date 

हिंदू पंचांग के अनुसार 19 नवंबर से मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो चुकी है और 20 दिसंबर 2021 को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के साथ इसकी समाप्ति होगी। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस महीने शादी विवाह के कुल 11 मुहुर्त हैं। आइए जानते हैं।

मार्गशीर्ष 2021 में शादी विवाह के शुभ मुहूर्त

  • 20 नवंबर 2021, शनिवार
  • 21 नवंबर 2021, रविवार
  • 28 नवंबर 2021, रविवार
  • 29 नवंबर 2021, सोमवार
  • 30 नवंबर 2021, मंगलवार
  • 1 दिसंबर 2021, बुधवार
  • 2 दिसंबर 2021, गुरुवार
  • 6 दिसंबर 2021, सोमवार
  • 7 दिसंबर 2021, मंगलवार
  • 11 दिसंबर 2021, शनिवार
  • 13 दिसंबर 2021, सोमवार

आपको बता दें 14 दिसंबर 2021 से खरमास लगने जा रहा है। इस दौरान एक महीने तक सभी शुभ कार्यों की मनाही होती है। इसके बाद साल 2022 में मकर संक्रांति से एक बार फिर शादी विवाह के शुभ मुहूर्त की शुरुआत होगी। जनवरी और फरवरी में विवाह के कुल 15 मुहूर्त हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल