लाइव टीवी

Panchang Today, 23 नवंबर 2021 का पंचांग:आज भगवान शिव की उपासना के साथ गणेश जी की भी करें पूजा, बजरंगबाण पाठ करने का है पुण्य

Updated Nov 22, 2021 | 17:51 IST

23rd November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए मंगलवार के दिन के शुभ समय और राहुकाल। 23 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
23 नवंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज उड़द दान का बहुत महत्व है।
  • रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें।
  • अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।

 23 November 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी   तथा आद्रा नक्षत्र है।आज संकष्टी चतुर्थी का व्रत है।यह व्रत बहुत ही पुण्य वृद्धिकारक होता है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ गणेश जी की पूजा भी करें। श्रद्धा पूर्वक व्रत रहें।दान पुण्य करें।

आज उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज मंगलवार है। आज मंगल व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है। 

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 23 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 23 नवंबर 2021
दिवस मंगलवार
माह मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय 06:55am
सूर्यास्त 05:21 pm
नक्षत्र आद्रा
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि मिथुन
करण बव
योग शुभ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58am से 12:54pm तक
विजय मुहूर्त 02:45pm से 03:38pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05pm से 07:29pm तक

आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक​। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल