लाइव टीवी

Margi Budh: मार्गी होकर इन 5 राशि वालों की मुश्किलें बढ़ाएगा बुध, जानें किसे रहना है सतर्क

Updated Sep 21, 2022 | 18:22 IST

Margi Budh: बुध ग्रह 02 अक्टूबर दिन रविवार से सीधी दिशा में चलेंगे। मार्गी होकर बुध पांच राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ाएगा. इन राशि वालों को धन, करियर और स्वास्थ के मोर्चे पर बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Loading ...
02 अक्टूबर को मार्गी होने वाले हैं बुध, जानें किसे होगा नुकसान
मुख्य बातें
  • 02 अक्टूबर से बुध की चाल होगी सीधी
  • इन 5 राशि वालों को संभलकर रहना होगा
  • जानें, किन राशियों पर सबसे ज्यादा असर

Budh Ki Ulti Chaal: बुद्धि के प्रदाता और ग्रहों के राजकुमार बुध 10 सितंबर को ही वक्री हुए थे। ज्योतिष शास्त्र में किसी ग्रह की वक्री चाल का मतलब उल्टी चाल से होता है। बुध 10 सितंबर से ही उल्टी दिशा में चल रहे हैं। अब जल्दी ही बुध की चाल मार्गी यानी सीधी होने वाली है। 02 अक्टूबर को बुध मार्गी हो जाएंगे। बुध की सीधी चाल कई राशि के जातकों को लाभ देगी। जबकि कुछ राशियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कि बुध के मार्गी होने के बाद किन राशियों की मुश्किलें बढ़ेंगी।

मेष
मार्गी बुध मेष राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपके खर्जों में इजाफा होगा, इसलिए बजट बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। घर या कार्यस्थल पर आपको समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है।

Also Read: इस वर्ष कब से प्रारंभ हो रहा है पितृ पक्ष? नोट कर लें श्राद्ध की सभी तारीखें

सिंह

बुध की सीधी चाल सिंह राशि वालों को भी परेशान कर सकती है। खर्चों के चलते आर्थिक तंगी आपको घेर सकती है। आपको उधार के लेन-देन से दूर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए भी समय अनुकूल नहीं है।

तुला

मार्गी बुध का सबसे बुरा असर तुला राशि वालों पर ही होगा। क्रोध और वाणी दोष के चलते आपसी रिश्तों में दरार आएगी। घर-परिवार में लोग बीमार पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से रुपया, पैसा खर्च होगा। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले शुभचिंतकों की राय अवश्य लें।

Also Read: तीन दिनों तक चलते हैं जितिया व्रत के नियम, जानें नहाय-खाय से पारण तक की विधि

कुंभ

बुध की सीधी चाल से कुंभ राशि वालों को भी संभलकर रहना होगा। करियर और फाइनेंस के मामले में आपकी स्थिति डामाडोल हो सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है। दांपत्य जीवन में पर भी इसका बुरा असर दिखाई दे सकता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल