लाइव टीवी

Vastu Tips: आईने से वास्तु का कनेक्शन, घर में भूलकर भी ना रखें इस तरह के आईने, नेगेटिव एनर्जी का होता है संचार

Updated May 02, 2022 | 19:27 IST

Mirror Vastu Tips: हर घर पर आईना या दर्पण जरूर होता है। लेकिन दर्पण घर के किस दिशा में लगा है इसका संबंध भी व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इसलिए दर्पण लगाने से पहले जान लें क्या है इसकी सही दिशा और दर्पण को लेकर आपको क्या सावधानी बरतने की जरूरत है।

Loading ...
वास्तु के अनुसार लगाएं आईना
मुख्य बातें
  • दर्पण लगाने के लिए उत्तर दिशा होती है सबसे शुभ
  • नुकीला या टूटा-फूटा आईना रखने से होता है भारी नुकसान
  • गलत दिशा में आईना लगाने से घर में आती हैं कई परेशानियां

Vastu Tips For Mirror:  हर घर में आईना या दर्पण होता ही है। आईने का प्रयोग लोग साज-श्रृंगार करने और खुद को निहारने के लिए करते हैं। यही कारण है कि हर घर के किसी ना किसी कोने में आपको आईना जरूर मिलता है। सिर्फ कमरा ही नहीं बल्कि बाथरूम, बालकनी और सजावट के लिए भी लोग घर के कई जगहों पर आईना लगाते हैं। वास्तु के अनुसार, आईने का संबंध सौभाग्य से होता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि घर पर लगा आईना सही दिशा में हो, जिससे कि सकारात्मकता बनी रहे। गलत तरीके का और गलत दिशा में लगाए गए आईने से घर पर नेगेटिव ऊर्जा का संचार होता है।

Also Read: Vastu Tips for Clock : घर में भूल कर भी न रखें बंद घड़ी, होता है अशुभ, दिशा का भी रखें विशेष ध्यान

इन जगहों पर आईना लगाने से मिलता है लाभ

  • ड्राइंग रूम की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए आईना।
  • गोलाकार शीशा लगाने से मिलता है लाभ।
  • तिजोरी के भीतर आईना लगाने से धन में होती है वृद्धि।
  • 6 बाई 6 का आइना माना जाता है सबसे शुभ।

Also Read: रात में नाखून काटना होता है अशुभ, नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी, क्या कहता है शास्त्र ?

घर के इन जगहों पर भूलकर न लगाएं आईना

  • रसोईघर में नहीं लगाना चाहिए आईना या दर्पण।
  • कभी भी अटपटे डिजाइन वाले आईने न लगाएं।
  • त्रिकोणकार, नुकीली ,बहुत भारी या टूटा-फूटा आईना लगाने से भी बचें।
  • अंडाकार डिजाइन का आईना लगाने से बचना चाहिए।

दिशा का भी रखें ध्यान

घर की दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य) दिशा में भी आईना नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि आईना जल का स्त्रोत होता है और इन दिशा में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। बाथरूम में लगा आईना पूर्व या उत्तर दिशा में होगा चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि जहां आईना लगा हो, वहां से शुभ चीजें दिखाई देती हों।

रंग-बिरंगे आईने से बचें

मार्केट पर कई डिजाइन और कई तरह के रंग-बिरंगे शीशे या आईने मिलते हैं। लेकिन घर पर भूलकर भी रंग-बिरंगे आईने नहीं लगाने चाहिए। इसका बुरा प्रभाव घर के लोगों और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। घर पर नेगेटिव ऊर्जा का संचार होने लगता है। वास्तु के अनुसार भी इसे ठीक नहीं माना जाता है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल